411 REFERENCE · Wikipedia
हर्षवर्धन ओझा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हर्ष वर्द्धन ओझा हर्ष वर्द्धन ओझा का छाया चित्र 1979 10 2 y 2020 04 11 y बोकारो, झारखण्ड, भारत भारतीय फिल्म निर्माता एवं सामाजिक कार्यकर्ताhttps://en.wikipedia.org/wiki/Global_Baba wikipedia.org global baba 20 दिसंबर,2017 https://web.archive.org/web/20171202024717/https://en.wikipedia.org/wiki/Global_Baba 2 दिसंबर 2017 live विजय आर्ट्स एमबीए,एमजे दिल्ली विश्वविद्यालय 2002-2020 हिन्दु पिता प्रोे विजय कुमार ओझा
माता सुनयना ओझा www.healthyagingindia.org
हर्ष वर्द्धन ओझा एक पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता और हिंदी फिल्म निर्माता थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हर्ष वर्धन ओझा फिल्मों में आने से पहले कई वर्षों तक दूरदर्शन के साथ जुड़े रहे। दूरदर्शन में उन्होने एक बड़ी पारी खेली और इस दौरान समाजिक सरोकार से जुड़े कई प्रोग्राम बनाएं। दूरदर्शन में वे डेवलपमेंट क्म्यूनिकेशन डिविजन के साथ जुड़कर भारत सरकार के तमाम मंत्रालयों के लिए कई कायर्क्रम का निर्माण किया,जिसका मकसद समाज में जागरुकता फैलाना था। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कल्याणी कार्यक्रम का निर्माण रहा। कल्याणी,को भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला स्वास्थ्य टेलीविज़न कार्यक्रम के रुप में जाना जाता है। कल्याणी को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। हर्ष वर्धन ओझा ने 'कल्याणी' कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया। ये हर्ष वर्धन की सूझबूझ और प्रोडक्शन कौशल हीं थी की 'कल्याणी' ग्रामीण भारत की महिलाओं के साथ आम जनमानस के सशक्तिकरण की अहम सहेली बन गई।
दूरदर्शन में एक लंबी पारी बिताने के बाद हर्ष वर्धन ओझा ने फिल्मों का रुख किया। शुरु से ही उन्हें समाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने की रुचि थी, लिहाजा हर्ष वर्धन ओझा ने भी अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत एक समाजिक मसले से जुड़ी फिल्म से की। हर्ष वर्धन ओझा ने "ग्लोबल बाबा" फिल्म से अपनी बॉलीवुु़ड सफर की शुरुआत की। "ग्लोबल बाबा" फर्जी बाबाओं की कहानी है,जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार देश में धार्मिक बाबा,लोगों को गुमराह कर राजनीतिक और प्रशासनिक मिलीभगत से लोगों को लूटते हैं। "ग्लोबल बाबा" को क्रिटिक्स ने एक अच्छी फिल्म बताया। "ग्लोबल बाबा" के बाद हर्ष वर्धन ओझा समाजिक मुद्दों पर दो और हिन्दी फिल्मोें के निर्माण का काम कर रहें हैं।
झारखंड के आद्दौगिक नगर बोकारो स्टील सिटी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद हर्ष वर्धन ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। कॉलेज के दिनों में समाजिक सरोकार से जु़ड़े मसलों पर इन्होने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 11 अप्रैल 2020 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
http://www.imdb.com/name/nm6563598/?ref_=ttfc_fc_cr3 Harsh Vardhan Ojha www.imdb.com 20 दिसंबर 2017
सन्दर्भ
श्रेणी:1979 में जन्मे लोग
श्रेणी:झारखंड के लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फ़िल्म निर्माता
श्रेणी:भारतीय समाजसेवी
श्रेणी:भारतीय पत्रकार