Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इमरान नज़ीर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इमरान नज़ीर 2003 में इमरान नज़ीर पाकिस्तान 1981 12 16 yes गुजरांवाला, पंजाब, पाकिस्तान 16 दाहिने हाथ से ऑफ स्पिनर सलामी बल्लेबाज true 1999–2012 8 मार्च 1999 श्रीलंका 157 11 अक्तूबर 2002 ऑस्ट्रेलिया 27 मार्च 1999 श्रीलंका 126 3 अक्टूबर 2009 न्यूजीलैंड 2 फरवरी 2007 दक्षिण अफ्रीका 4 अक्टूबर 2012 श्रीलंका 13 लाहौर बादशाहज पाकिस्तान क्रिकेट टीम खैबर-पख़्तूनख्वा सियालकोट सियालकोट ज़राई ढाका ग्लेडिएटर्स चिटगाँव किंग्स 2013– लाहौर कलैंडर्स 2018- 4 टेस्ट 8 427 32.84 2/1 131 – – – – – – 4/– वनडे 79 2,895 24.61 2/9 160 49 1 48.00 0 0 1/3 26/– ट्वेन्टी-२० 25 500 21.73 0/3 72 – – – – – – 11/0 प्रथम श्रेणी 139 7,172 33.20 10/44 185 842 11 58.00 – – 3/61 105/– 8 May 2017 http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/40563.html क्रिकइन्फो इमरान नज़ीर (عمران نذیر) (जन्म 16 दिसंबर 1981) एक पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह मुख्य रूप से एक सलामी बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 क्रिकेट प्रारूपों में पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलते हैं। वह अपने बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते थे। वह एक फख्र ए पीर महल भी थे। घरेलू क्रिकेट करियर 2008 में, नज़ीर ने इंडियन क्रिकेट लीग के लिए साइन किया और लाहौर बादशाहों के लिए खेले थे। उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ तीन फाइनल में हैदराबाद हीरोज के खिलाफ केवल 44 गेंदों पर 111 रन बनाकर नॉट आउट रहते हुए अपनी टीम को जीत हासिल करने में मदद की। इंडियन क्रिकेट लीग के लिए साइन अप करने के बाद, पाकिस्तान के लिए फिर से खेलने की उनकी संभावना कम लग रही थी। हालांकि, 2 फरवरी 2009 को, एक पाकिस्तानी अदालत ने इंडियन क्रिकेट लीग के खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को निलंबित कर दिया,https://www.cricbuzz.com/profiles/131/imran-nazir Imran Nazir Profile - ICC Ranking, Age, Career Info & Stats Cricbuzz इस कारण अगस्त 2009 में श्रीलंका के अपने दौरे के दौरान नजीर ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 टीम में वापसी की। तब से, उन्होंने दो राष्ट्रीय टी-20 कप खेले हैं। उन्हें हांगकांग के सिक्सेज़ टूर्नामेंट 2010 के लिए पाकिस्तानी टीम के सदस्य के रूप में चुना गया था। फाइनल मैच, जो पाकिस्तान के पक्ष में था, लेकिन मैच इमरान नज़ीर की गेंदबाजी के कारण खोना पड़ा था। मैच में अंतिम 8 गेंदों पर 46 रन चाहिए थे लेकिन इमरान नजीर ने 7 गेंदों में 48 रन दे डाले और मैच गंवाना पड़ा। ट्वेंटी-20 मैचों में उनका गेंदबाजी औसत 1.00 है और अपने 8 गेंदों में उन्होंने 3 से कम की स्ट्राइक रेट से 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के एनसीएल टी-20 में बांग्लादेश में ढाका डायनामाइट्स के लिए भी खेले है। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में ढाका ग्लेडिएटर्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने बीपीएल में 7 मैच खेले हैं और प्रति मैच 41.4 रन की औसत से 207 रन बनाए हैं। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 150 रहा है। उनका उच्चतम स्कोर 58 है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक भी बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से इक्कीस चौके और नौ छक्के भी लगे थे। वह 2018 अबू धाबी टी-20 ट्रॉफी में लाहौर कलैंडर्स के लिए खेले थे।http://pakistansuperleaguepsl.com/abu-dhabi-t20-league-schedule-teams-squad-tv-channels-live-streaming/ Abu Dhabi T20 League Squads 2018-10-03 Abu Dhabi T20 2018 Squads 2018-10-07 en-US 8 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20181008145500/http://pakistansuperleaguepsl.com/abu-dhabi-t20-league-schedule-teams-squad-tv-channels-live-streaming/ dead अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर नज़ीर ने मार्च 1999 में टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ और भारत में विशाखापत्तनम में श्रीलंका के ही खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 1999-2002 के बीच 8 टेस्ट मैच खेले और 2002 के बाद से पाकिस्तान टीम में एक मुख्य स्थान हासिल किया। वह एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी खेले, लेकिन वह कभी भी टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। इमरान फरहत, मोहम्मद हफीज, यासिर हमीद, तौफीक उमर और सलमान बट जैसे कई सलामी बल्लेबाजों के उभरने से उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा गया। हालाँकि, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्कृष्ट क्रिकेट का प्रदर्शन किया। नज़ीर ने पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान फरवरी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में राष्ट्रीय टीम में वापसी की। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया, हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष किया। नज़ीर को २००७ क्रिकेट विश्व कप के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम में नामित किया गया था। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के आखिरी मैच में आयरलैंड के खिलाफ घुटने टेकने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 160 रन बनाए। यह किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा दूसरा और विश्व कप इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया आठवां सबसे बड़ा स्कोर था और साथ ही उनकी पारी के 8 छक्कों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के विश्व कप रिकॉर्ड की बराबरी भी की।http://content-aus.cricinfo.com/wc2007/content/current/story/286615.html Cricinfo – A new high for Nazir Content-aus.cricinfo.com 2012-09-02 यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनके द्वारा बनाई गयी सर्वाधिक पारी भी थी। इसके बाद अब उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 टीम में नियमित बल्लेबाज के रूप में चुना गया।http://cricketarchive.co.uk/Archive/Records/WestIndies/ListA/Overall/Highest_Player_Scores.html Cricket Archive Cricket Archive 2012-09-02 उन्हें दुबई में आयोजित दो टी-20 मैचों के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और मौका दिया गया था जिसमें पाकिस्तान ने 2-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी सीरीज में केवल टी-20 सीरीज में मौका दिया गया, लेकिन वह ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्होंने फरवरी 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दो टी-20 मैचों में ऐसा ही प्रदर्शन किया और फलस्वरूप पाकिस्तानी टीम से बाहर हो गए। सितंबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 श्रृंखला और श्रीलंका में आयोजित होने वाले आईसीसी विश्व ट्वेंटी २० के लिए नज़ीर को पाकिस्तान टीम में वापस बुलाया गया था। उन्होंने 6 मैचों में 25.50 के बल्लेबाजी औसत और 150.00 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 153 रन बनाए जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ 72 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल थी।http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/player/40563.html?class=3;series=6856;template=results;type=batting;view=innings Batting records – Twenty20 Internationals – Cricinfo Statsguru – ESPN Cricinfo Cricinfohttp://www.espncricinfo.com/icc-world-twenty20-2012/content/squad/572771.html Pakistan Squad Cricinfo जबकि नजीर ने अक्टूबर 2012 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।http://www.espncricinfo.com/pakistan/content/player/40563.html Imran Nazir Cricinfo परोपकार कार्य मई 2011 में नज़ीर ने फुटबॉल की दिग्गज टीम और ल्यूटन पाकिस्तान के सीसी के बीच ल्यूटन टाउन फुटबॉल क्लब में एक चैरिटी क्रिकेट मैच में मेहमान की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर में सामुदायिक सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, साथ ही कैंसर चैरिटी के लिए धन जुटाया गया था।http://www.lutontoday.co.uk/sport/football/luton-town-hatters/kenilworth_road_bowled_over_by_twenty20_extravaganza_1_2738733 Kenilworth Road bowled over by Twenty20 extravaganza – Luton Town Hatters Luton Today 3 June 2011 2012-09-02 12 जून 2011 https://web.archive.org/web/20110612162341/http://www.lutontoday.co.uk/sport/football/luton-town-hatters/kenilworth_road_bowled_over_by_twenty20_extravaganza_1_2738733 dead व्यक्तिगत जीवन इमरान नज़ीर के एक भाई (मुश्ताक नज़ीर) और एक बहन (महा नज़ीर) है। उन्होंने अम्बर हफीज से शादी की। उनकी शादी 2009 में हुई थी।Imran Nazir married to Amber Hafeez http://www.awamiweb.com/imran-nazir-wedding-was-held-in-2009-50698.html 2 January 2013 26 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230626162320/https://awamiweb.com/imran-nazir-wedding-was-held-in-2009-50698.html dead इमरान नजीर के अनुसार उनके बड़े भाई बचपन में उनकी क्रिकेट आइडल थे।http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/568458.html 'My brother was my idol' नज़ीर को एक जोड़ की समस्या का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें साढ़े चार साल तक परेशान किया। "मैं अपने हाथों का उपयोग नहीं कर सकता। मैं अपनी उंगलियों को पूरी तरह से मोड़ने में असमर्थ था, कठोरता थी। अगर मुझे अपनी बांह मोड़नी थी, तो कोहनी के जोड़ का ताला लगा हुआ था, मेरे शरीर के हर जोड़ में दर्द था। नजीर ने कहा, मैं उठ नहीं सकता था, मैं लेट नहीं पाता था, मुझे नींद नहीं आ रही थी। इस तरह वह स्टेम सेल थेरेपी और प्लेटलेट-समृद्ध प्लाज्मा थेरेपी प्राप्त करने के बाद 2018 में क्रिकेट खेलना फिर से शुरू कर पाए।CRICKET: IMRAN NAZIR’S GREATEST FIGHTBACK https://www.dawn.com/news/1474357 Hussain Anam 2019-04-07 DAWN.COM en 2020-04-30Cricketer Imran Nazir makes comeback after illness https://www.geo.tv/latest/206832-cricketer-imran-nazir-makes-comeback-after-illness 2018-08-09 Geo.tv en 2020-04-30 सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ 40563 श्रेणी:1981 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:पाकिस्तान के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी