411 REFERENCE · Wikipedia
महाश्वान तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महाश्वानCanis Major Canis Major IAU.svg CMa Canis Majoris बड़ा कुत्ता 06 12.5 to 07 27.5 −11.03° to −33.25° 380 43rd 8 32 7 5 1 व्याध तारा (Sirius, α CMa) −1.46 व्याध तारा (Sirius, α CMa) 8.60 2.64 1 0 मोनोसेरोस (Monoceros)
ख़रगोश (Lepus)
कबूतर (Columba)
पपिस (Puppis)
60 90 फरवरी
महाश्वान (संस्कृत अर्थ: बड़ा कुत्ता) या कैनिस मेजर (Canis Major) एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर शिकारी तारामंडल के शिकारी के पीछे चलते हुए एक कुत्ते के रूप में दर्शाया जाता था। रात के आसमान का सबे रोशन तारा, व्याध तारा, भी इसमें शामिल है और चित्रों में काल्पनिक कुत्ते की नाक पर स्थित है।"Canis Major, Constellation Boundary https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#cma 5 जून 2013 ". The Constellations. International Astronomical Union. Retrieved 15 November 2012.Canis Major, Constellation Boundary The Constellations http://www.iau.org/public/constellations/#cma 15 November 2012 5 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#cma dead
अन्य भाषाओं में
अंग्रेज़ी में महाश्वान तारामंडल को "कैनिस मेजर कॉन्स्टॅलेशन" (Canis Major constellation) कहा जाता है। फ़ारसी में इसे "सग बुज़ुर्ग" (سگ بزرگ), अर्थ: बड़ा कुत्ता) कहा जाता है। मराठी में इसे "बृहल्लुब्धक" कहा जाता है। अरबी में इसे "अल-कल्ब अल-अकबर" (الكلب الأكبر) कहा जाता है।
तारे
महाश्वान तारामंडल में ३२ तारे हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से ४ के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। पूरे ब्रह्माण्ड में अब तक सब से बड़ा मिला तारा वी वाई महाश्वान (वी वाई कैनिस मेजोरिस) भी इसी तारामंडल में पाया गया है और इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज से लगभग दो हज़ार गुना है। इस तारामंडल के कुछ अन्य ख़ास तारे और उनका चमकीलापन (निरपेक्ष कान्तिमान) इस प्रकार हैं -
बायर नाम चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) अरबी नाम नाम का अर्थ ε CMa १.५१ अधारा कन्याएँ δ CMa १.८३ वॅज़ॅन वज़न (भार) β CMa १.९८ मुरज़िम घोषणा करने वाला η CMa २.४५ अलुद्रा (अल-उद्रा) कन्या ζ CMa ३.०२ फ़ूरूद अकेला चमकने वाला γ CMa ४.११ मूलीफ़ेन कुत्ते का कान (मूल यूनानी शब्द)
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
तारामंडल
व्याध तारा
ऍप्सिलन महाश्वान तारा
वी वाई महाश्वान तारा
शिकारी तारामंडल
हीनश्वान तारामंडल
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना