411 REFERENCE · Wikipedia
छपरोट झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2021
छपरोट झील छपरोट शानन से लगभग 8 कि. मी. की दूरी पर है। यहां पर बस्सी पावर हाउस के लिए बना जलाशय है। छपरोट एक बहुत अच्छा पिकनिक स्थल है। यहां से जोगिन्दर के दूर-दूर के गांवों को भी देखा जा सकता है। यहां कुछ दूरी पर मछयाल नदी है। इस नदी पर बनी प्राकृतिक झील है। यहां पर बहुतायत में मछली पालन होता है। यहां पर बड़ी-बड़ी महाशीर मछलियां देखी जा सकती है। मछलियों को आटा खिलाने के रोमांच का आनंद लिया जा सकता है। यहां पर मछिन्द्र देव और विष्णु को समर्पित मंदिर भी है। मछयाल के समीप चुल्हा हाईडल प्रोजेक्ट के कार्य को देखा जा सकता है। यहां पर भी चुल्हा हाईडल प्रोजेक्ट के लिए जलाशय और सामने पहाड़ी को काट कर 13 कि. मी. सुरंग बनी है जिसमें से जलाशय का पानी पहाड़ी के दूसरी तरह ले जाया जा रहा है।