411 REFERENCE · Wikipedia
संघर्ष (1999 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संघर्ष संघर्ष.jpg तनुजा चन्द्रा मुकेश भट्ट महेश भट्ट गिरिश धमिजा (संवाद) अक्षय कुमारप्रीति ज़िंटाआशुतोष राणा जतिन-ललित धर्म तेजा अमित सक्सेना विशेष फ़िल्म्स 3 सितम्बर 1999 भारत हिन्दी 4 c 10 c
संघर्ष तनुजा चन्द्रा द्वारा निर्देशित 1999 की बॉलीवुड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है। इसमें अक्षय कुमार, प्रीति ज़िंटा और आशुतोष राणा मुख्य अभिनय भूमिका में हैं।http://www.tribuneindia.com/1999/99sep26/sunday/view.htm I want to tell my story from the woman’s point of view मैं अपनी कहानी एक महिला के दृष्टिकोण से बताती हूँ रवि पी॰आर॰ २६ सितम्बर १९९९ द ट्रिब्यून १८ सितम्बर २०१६ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20150831014101/http://www.tribuneindia.com/1999/99sep26/sunday/view.htm 31 अगस्त 2015 live
संक्षेप
बाल अपहरण और हत्याओं की एक श्रृंखला ने पुलिस को परेशान कर दिया है और वह मामले को हल करने में असमर्थ रही है। इसलिए मामला सीबीआई को सौंप दिया जाता है, जो इस मामले को हल करने के लिए प्रशिक्षु रीत ओबेरॉय (प्रीति जिंटा) को नामित करती है। कुछ जाँच के बाद साक्ष्य लज्जा शंकर पांडे (आशुतोष राणा) की ओर इशारा करते हैं, जो कि धार्मिक कट्टरपंथी है जो बच्चों के बलिदान से अमरत्व प्राप्त करने में विश्वास करता है। पांडे के अनियमित व्यवहार और रीत के आघात के चलते (एक बच्चे के रूप में उसके आतंकवादी बड़े भाई जस्सी को उसके घर में पुलिस द्वारा मार दिया गया था), वह एक कैदी से मदद लेने के लिए मजबूर होती है। निहित प्रतिभा लिये प्रोफेसर अमन वर्मा (अक्षय कुमार) को अन्यायपूर्ण तरीके से सजा दी गई थी।
शुरू में वह रीत की तरफ अशिष्ट है और उसकी मदद करने से इंकार कर देता है। लेकिन कुछ मदद के साथ वह उसे अपनी मदद करने के लिये मना लेती है। मामला और भी कठिन हो जाता है क्योंकि उन्हें पता चला कि गृह मंत्री के एकमात्र बच्चे का पांडे ने अपहरण कर लिया है। रीत अपने दर्दनाक बचपन और भय के कारण अकेले दबाव को संभाल नहीं सकती। वह वर्मा के तरीकों के कारण आंशिक रूप से स्थानीय पुलिस से विरोध का सामना भी करती है। जैसे-जैसे वे एक साथ अधिक समय बिताना शुरू करते हैं, वह उसका डर दूर करने में मदद करता है और वे दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ जाते हैं।
अंततः वे पांडे को ढूंढ लेते हैं, जो सूर्य ग्रहण के दिन अंतिम बलिदान शुरू करने जा रहा है। उसका मानना है कि अंततः उसे अमरत्व प्राप्त करने में इससे मदद मिलेगी। अमन और रीत अंततः बच्चे को बचाते हैं और इस प्रक्रिया में पांडे की हत्या करते हैं। लेकिन अमन को गंभीर रूप से चोट पहुँचती है और वह मृत्यु के कगार पर होता है। अमन रीत की बाहों में मर जाता है। रीत का नायक के रूप में स्वागत किया जाता है और उसे अपने आप में जीवन की एक नई भावना मिलती है।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार - प्रोफेसर अमन वर्मा
प्रीति ज़िंटा - सी बी आई ऑफीसर रीत ओबेरॉय
आशुतोष राणा - लज्जा शंकर पांडे
विश्वजीत प्रधान - सी बी आई प्रमुख
अमन वर्मा - अमित
आलिया भट्ट - छोटी रीत
संगीत
गीत गायक समीर जतिन-ललित दिल का करार बलिये सोनू निगम, श्रद्धा पंडित 5:28 नाराज सवेरा है कुमार सानु 5:11 मंजिल ना हो रेमो फर्नांडीस, जसपिंदर नरूला 5:26 I मुझे रात दिन बस सोनू निगम 5:12 मंजिल ना हो रेमो फर्नांडीस 5:26 II नजदीक सवेरा है कुमार सानु 2:19 हम बड़ी दूर चले सोनू निगम, श्रद्धा पंडित 4:36
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"| 2000
| आशुतोष राणा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0111068 संघर्ष
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में