Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय समवेत औषध संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय समवेत औषध संस्थान (Indian Institute of Integrative Medicine / आई.आई.आई.एम.) जम्मू स्थित भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद का एक राष्ट्रीय संस्थान है। इस संस्थान का केन्द्रबिन्दु प्राकृतिक उत्पाद, ओषधीय एवं सूक्ष्म जैवीय प्रजातियों से औषध अन्वेषण है। यह एक बहुद्देशीय संगठन है जो प्राकृतिक उत्पाद रसायन, ओषधीय रसायन, भेषज्यविज्ञान, सूक्ष्म जीवविज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी एवं वानस्पतिक विज्ञान से सम्बन्धित है। इस प्रयोगयाला की स्थापना 1941 में अनुसंधान एवं उत्पादन केन्द्र के रूप में हुई जिसे जम्मू-कश्मीर राज्य की भेषज अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में जाना जाता था। तत्पश्चात् क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोग्याला के रूप में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, भारत सरकार ने दिसम्बर 1957 में अपने अधीन ले लिया। इस प्रयोगयाला के प्राकृतिक उत्पाद आधारित भेषज अन्वेषण सामर्थ्य को देखते हुए वर्ष 2005 में संस्थान के अधिदेश को पुनः परिभाषित किया और इसका नाम 'भारतीय समवेत औषध संस्थान' के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। सम्प्रति आई.आई.आई.एम. जम्मू का अधिदेश नये भेषज अन्वेषण तथा राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय बाजारों के लिए भेषज तथा उच्चमूल्य के उत्पादों, तकनीकों का विकास, जैवप्रौद्योगिकी द्वारा सम्पन्न, पादप एवं सूक्ष्म जैविकीय मूल दोनों के प्राकृतिक उत्पादों से नई भेषज एवं उनके चिकित्सीय सादृश्यों की खोज है। बाहरी कड़ियाँ भारतीय समवेत औषध संस्थान का जालघर श्रेणी:भारत में अनुसंधान संस्थाएँ