411 REFERENCE · Wikipedia
विमान सेवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक विमान सेवा, (हवाई कम्पनी) या एयरलाइन, वह कम्पनी होती है जो आमतौर पर एक अधिकृत प्रचालन प्रमाणपत्र या अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) के द्वारा यात्रियों और माल ढुलाई के लिए हवाई परिवहन सेवाएं प्रदान करती है। विमान सेवा इन सेवाओं की आपूर्ति करने के लिए विमानो को खरीदती है या फिर पट्टे पर लेती है या पारस्परिक लाभ के लिए अन्य विमान सेवाओं के साथ भागीदारी या गठबंधन करती है।
विमान सेवायें या एयरलाइंस कई प्रकार की होती हैं, कुछ के पास सिर्फ एक विमान होता है जिसके माध्यम से वो डाक सेवायें देती है या माल ढुलाई करती है, तो कुछ अंतरराष्ट्रीय विमान सेवायें होती हैं जो अपने प्रचालन सैकड़ों हवाई जहाजो के माध्यम से करती हैं। विमानन सेवाओं के प्रकार के अनुसार इन्हें अंतरमहाद्वीपीय, अंत:महाद्वीपीय, अंतरराष्ट्रीय या घरेलू के रूप मे वर्गीकृत किया जा सकता है और अनुसूचित सेवाओं या चार्टर के रूप में संचालित किया जा सकता है।
श्रेणी:विमानन
श्रेणी:विमान सेवा