411 REFERENCE · Wikipedia
वारंट ऑफीसर चाको जोसफ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चाको जोसफ Chacko_Joseph.jpg वारंट ऑफीसर चाको जोसफ = १९ अप्रैल, १९२६ चंगनाशेरी, केरल १२ अगस्त, १९७८ भारतीय सी जोसफ़ वायुसेना पदक धारी फील्ड गनर४४वीं स्क्वाड्रन.माइटी जेट्स ईसाईवारंट ऑफीसर चाको जोसफ, भारतीय वायु सेना में भारी यातायात स्क्वाड्रन, जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में १९६१ से फ्लाइट गनर के पद पर कार्यरत रहे। वे ४४वीं स्क्वाड्रन के संग संलग्न थे।http://www.bharat-rakshak.com/IAF/Awards/db/unitpage.php?cur=25&qunit=44%20Squadron&qaward=allजून 2020 InternetArchiveBot अब तक उन्होंने कुल ३५०० घंटे की उड़ान भरीं, जिनमें से लगभग १६०० घंटे लद्दाख क्षेत्र की उड़ानें रहीं। गनरी लीडर के पद के सामान्य कार्यभार के अलावा, उन्होंने कनिष्ठ गनर्स को भी प्रशिक्षण दिया, साथ ही उन्हें इकाई की प्रचालन भूमिका से भी अवगत कराया।
विशेष योगदान
२० अक्टूबर, १९६२ को, भारत चीन युद्ध के दौरान, उत्तरी सीमाओं पर उड़ते हुए, इनके वायुयान का चीनी ओर से भारी जमीनी गोलीबारी का सामना हुआ। उस समय परम धैर्य और अत्यंत साहस का साथ रखते हुए, इन्होंने भूमि पर तोपों की स्थिति भांपी और यान के कप्तान को ही नहीं, वरन उस समय साथ के अन्य सभी वायुयान के चालकों को भी सूचित किया। यही सूचना बेस के अधिकारियों को भी पहुंची। उनके इस उद्यत प्रतिक्रिया से अन्य विमानों को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया।
श्री चाको ने उच्चस्तरीय वृत्तिक कौशल और अपने कर्तव्य के प्रति लगन का उत्तम परिचय दिया। इस कौशल हेतु भारत सरकार ने उन्हें १ जनवरी, १९६५ को वायु सेना पदक से सम्मानित किया।
सन्दर्भ
भारत का गैज़ेट, १३ मार्च, १९६५, संख्या २० Pres/65 दिनांक १ जनवरी, १९६५
बाहरी कड़ियाँ
भारत रक्षक. कॉम पर
भारत रक्षक जालस्थल
भारतीय वायुसेना की सभी स्क्वाड्रन की सूची
४४वीं स्क्वाड्रन का इतिहास
भारतीय वायुसेना की सभी स्क्वाड्रन की सूची
भारतीय वायुसेना की सभी स्क्वाड्रनों का इतिहास
डिफ़ेंस इंडिया पर सभि स्क्वेड्रनों की सूची व ब्यौरा
श्रेणी:वायुसेना पदक प्राप्तकर्ता
श्रेणी:१९६५ वायुसेना पदक धारक