Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़कासिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ख़कासिया गणतंत्रРеспублика Хакасия (रूसी)Хакасия Республиказы (ख़कास) Khakassia in Russia.svg अबाकान (Абака́н, Abakan) ६१,९०० ५,३२,४०३ २०१० ८.६ ज़िले और शहरी क्षेत्र ८ ज़िले और ५ शहर क्षेत्र रूसी और ख़कास right|thumb|180px ख़कासिया गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Хака́сия, रॅस्पुब्लिका ख़कासिया; ख़कास: Хакасия Республиказы, अंग्रेज़ी: Khakassia) गणतंत्र का दर्जा रखने वाला रूस का एक राज्य है। यह दक्षिण-मध्य साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी अबाकान (Абака́н, Abakan) नामक शहर है। इस गणतंत्र का नाम ख़कास नामक तुर्की जाति पर पड़ा है और यहाँ रूसी भाषा के साथ-साथ ख़कास भाषा को भी सरकारी मान्यता प्राप्त है। खाकास स्वशासित प्रदेश जिसकी स्थापना १९३० में की गई थी। यह मध्य साइबेरिया में क्रास्नायार्स्क प्रदेश के आगे उत्तरपूर्व स्थित २३,९७३ वर्गमील का भूभाग है। केमेरोवा और ओरियो के स्वशासित प्रदेश इसके दक्षिण ओर केमेरोवा प्रदेश पश्चिम में हैं। इसमें येनिसे नदी की सहायिका अबाकान नदी बहती है और आगे चल कर भिनुसिंस्क काठे से गुजरती हुई इसकी पूर्वी सीमा निर्धारित करती है। इस प्रदेश का ६० प्रतिशत भूभाग टैगा वन्य प्रदेश है। लकड़ी नदी द्वारा बहाकर अबाकान पहुँचाया जाता है वहाँ अनेक आरा मिलें हैं। काँठे के भीतर भेंड़ और दुग्ध पशुपालन होता है। पहले भिनुसिंस्क के काँठे में घोड़े आदि पशु स्वतंत्र विचरण किया करते थे। किंतु अब वहाँ गेहूँ, जौ और जई की खेती होती है। यहाँ के ५२ प्रतिशत तुर्क-मंगोल संकर जाति के खाकासी लोग हैं जो किसी समय घुमंतू थे। इतिहास यह इलाक़ा प्राचीनकाल में किरगिज़ लोगों की मातृभूमि थी लेकिन १३वीं सदी में मंगोल साम्राज्य द्वारा हराए जाने के बाद अधिकतर किरगिज़ लोग मध्य एशिया में आधुनिक किरगिज़स्तान के क्षेत्र में जा बसे। जो किरगिज़ नहीं गए वहीँ आधुनिक ख़कासी लोगों के पूर्वज थे।Historical Dictionary of the Russian Federation https://web.archive.org/web/20141002102425/http://books.google.com/books?id=l_uAoNJiOMwC 2 अक्तूबर 2014 , Robert A. Saunders, Vlad Strukov, pp. 307, Scarecrow Press, 2010, ISBN 978-0-8108-5475-8 १७वीं सदी में रूसी साम्राज्य इस क्षेत्र में फैल गया और सोवियत संघ बनाने के बाद यह इलाक़ा उसमें शामिल हो गया। यहाँ बहुत से रूसी लोग आ बसे और अब केवल १२% आबादी ख़कास नस्ल की है। अर्थव्यवस्था ख़कासिया में कोयले और अन्य खनिजों की खाने हैं और साथ-साथ यहाँ के वनों से लकड़ी का उत्पादन भी बहुत होता है। यही इस गणतंत्र के मुख्य उद्योग हैं। ख़कासिया के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें साइबेरिया रूस के गणतंत्र रूस सन्दर्भ 2 श्रेणी:ख़कासिया श्रेणी:साइबेरिया श्रेणी:रूस के गणतंत्र श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग