Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नाइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|13वीं सदी के जर्मन शूरवीर हार्टमैन वॉन औए का 14वीं सदी का चित्रण, कोडेक्स मैनेसे से लिया गया है। नाइट वह व्यक्ति होता है जिसे राष्ट्रप्रमुख (पोप सहित) या प्रतिनिधि द्वारा सम्राट, चर्च या देश की सेवा के लिए विशेष रूप से सैन्य क्षमता में नाइटहुड की मानद उपाधि प्रदान की जाती है।डायसिस ऑफ उयो 2005 एल-फ़ेलीज़ क्रिएशंस उवानी-एनुगु 9789783565005 200 नाइटहुड की अवधारणा संभवतः प्राचीन यूनानी घुड़सवार सेनाओं और रोमन घुड़सवारों से प्रेरित हुई है। प्रारंभिक मध्ययुग में पश्चिमी यूरोप में ईसाई घुड़सवार योद्धाओं को नाइटहुड की उपाधि प्रदान की जाती थी। पूर्व मध्य युग के दौरान नाइटहुड को एक छोटा कुलीनवर्ग माना जाता था। मध्य युग के अंत तक यह पद शिष्टता के आदर्शों से जुड़ गया जो एक आदर्श ईसाई योद्धा के लिए आचार संहिता थी। प्रायः नाइट एक जागीरदार होता था जो किसी राजा के लिए कुलीन योद्धा या अंगरक्षक के रूप में कार्य करता था तथा उसे भूमि के रूप में भुगतान किया जाता था।कार्निन डगलस वर्ल्ड हिस्ट्री : एंशियंट सिविलाइजेशंस 2006 मैकडॉगल लिटेल 978-0-618-53124-0 300-301 https://archive.org/details/mcdougallittellw00mcdo/page/n2/mode/1up 27 जनवरी 2025 इतिहास प्राचीन रोम में घुड़सवार कुलीनों का एक शूरवीर वर्ग था। तीसरी शताब्दी ई. से यूरोप पर कब्जा करने वाले जर्मनिक लोगों की सेनाओं के कुछ भाग मुख्य रूप से घुड़सवार थे। प्रारंभिक मध्यकालीन काल में किसी भी सुसज्जित घुड़सवार को नाइट या लैटिन में माइल्स कहा जा सकता था। प्रथम शूरवीर 8वीं शताब्दी में शारलेमेन के शासनकाल के दौरान दिखाई दिए।नाइटहुड एज इट वाज, नॉट एज वी विष इट वर https://origins.osu.edu/review/knighthood-it-was-not-we-wish-it-were ओरिजिंस 27 जनवरी 2025 en 18 सितम्बर 2012 12वीं शताब्दी के दौरान नाइटहुड एक सामाजिक पद बन गया जिसमें मिलिटेस ग्रेगारी (गैर-कुलीन घुड़सवार) और मिलिटेस नोबाइल्स (सच्चे शूरवीर) के बीच अंतर किया जाने लगा। इन्हें भी देखें ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी शिष्टता कुलीनवर्ग संभ्रांत वर्ग सन्दर्भ श्रेणी:उपाधियाँ श्रेणी:कुलीनवर्ग श्रेणी:इतिहास