Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बांकी मोंगरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बांकी मोंगरा Banki Mongra बांकी मोंगरा India Chhattisgarh 22.409 82.606 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति देश प्रान्त छत्तीसगढ़ ज़िला कोरबा ज़िला 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भामस +5:30 बांकी मोंगरा (Banki Mongra) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा ज़िले में स्थित एक नगर पालिका परिषद् है, यह कोरबा जिले का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय निकाय है, जोकि ३० वार्डो में फैला हुआ हैं। यहाँ दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड की कई भूमिगत कोयला की खाने हैं, तथा साथ ही साथ यहाँ दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र भी है। बांकी मोंगरा,अहिरन नदी के समीप बसा हुआ है। जो यहाँ की कृषि तथा पीने के पानी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। बांकी मोंगरा सड़क मार्ग से सभी प्रमुख शहरो से जुड़ा हुआ हैं। कटघोरा-अकलतरा औद्योगिक गलियारा बांकी मोंगरा से होकर गुजरता है। बांकी मोंगरा से जिला मुख्यालय कोरबा की दूरी लगभग 20 से 22 किलोमीटर की है तथा राजधानी रायपुर 200 किलोमीटर है और बिलासपुर की दूरी 86 किलोमीटर हैं। बांकी मोंगरा के आसपास कई सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र के उपक्रम स्थित हैं जैसे - कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (NTPC) जोकि यहाँ से 6-7 किलोमीटर की दूरी में स्थित हैं तथा SECL की कुसमुंडा-गेवरा-दीपका की खुली कोयला की खदान भी लगभग 8-9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बांकी मोंगरा से नजदीकी रेल्वे स्टेशन सुराकछार तथा गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन हैं, जोकि बांकी मोंगरा से क्रमशः 5 तथा 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहाँ प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के लिए कई शिक्षा संस्थान है, जिनमें से प्रमुख है- शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय,मोंगरा ,सरस्वती उच्च. माध्य. विद्यालय,बांकी साइड, विनायक पब्लिक स्कूल,बांकी , सन साइन स्कूल, ज्ञानोदय उच्च. माध्य. विद्यालय, बीकन इंग्लिश स्कूल प्रमुख हैं तथा महविद्यालीन शिक्षा हेतु यहाँ शासकीय महाविद्यालय, बांकी मोंगरा स्थित हैं , तथा चिकित्सा के लिए दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड का बांकी-सुराकछार अस्पताल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - बांकी मोंगरा स्थित हैं। यह बांकी-मोंगरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है और बांकी-मोंगरा उप-डाकघर के अंतर्गत आता है, जिसका पिन कोड 495447 है। बैंकिंग के उद्देश्यों के लिए, यहाँ उपलब्ध मुख्य शाखाएँ भारतीय स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक की हैं। बांकी मोंगरा में मनाये जाने वाले बहुत से त्यौहार है। जिनमें होली , दिवाली, छेरछेरा ,मकर संक्राति , हरेली , तीजा - पोरा ,वट - सावित्री, आठे-कन्हैया (कृष्ण जन्माष्टमी), रक्षाबंधन ,नवरात्री एवं दशहरा प्रमुख हैं, जिसमें से बांकी मोंगरा का दशहरा लोगो में बहुत प्रसिद्ध हैं। ।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007 इन्हें भी देखें कोरबा कोरबा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:कोरबा ज़िला श्रेणी:कोरबा