411 REFERENCE · Wikipedia
पार्वती नदी (मध्य प्रदेश)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पार्वती नदी Parbati Riverपार्बती नदी Parvati baran.JPG राजस्थान के बाराँ ज़िले में पार्वती नदी India Madhya Pradesh मध्य प्रदेश व राजस्थान की राज्य सीमा पर नदीमुख स्थान देश राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान ज़िला 471 km mi on विंध्याचल पहाड़ियाँ सिद्दीकगंज, सीहोर ज़िला, मध्य प्रदेश 610 m ft चम्बल नदी सवाई माधोपुर ज़िला, राजस्थान 25.847 76.565 inline,title पार्वती → चम्बल → यमुना → गंगा
पार्वती नदी (Parvati River) या पार्बती नदी (Parbati River) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले से निकलती है यह चम्बल नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं यमुना नदी की उपनदी है। पार्वती नदी की लम्बाई लगभग 471 किमी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
मार्ग
पार्वती नदी की उत्पत्ति सीहोर ज़िले की विंध्याचल पहाड़ियों पश्चिमी श्रेणियों में घने जंगल से सिद्दीकगंज ग्राम के पास 610 मीटर की ऊँचाई पर होती है। सीहोर ज़िले से यह गुना ज़िले में प्रवेश करती है और फिर राजस्थान में प्रवेश कर बाराँ ज़िले से निकलकर सवाई माधोपुर ज़िले पाली ग्राम के निकट में चम्बल नदी में विलय होती है। इसके मार्ग का लगभग 18 किमी भाग मध्य प्रदेश व राजस्थान की सीमा निर्धारित करता है।
मुहाना
पार्वती नदी सीहोर जिले के आष्टा तहसील के पास बहे सिदिगंज गाव के पास से निकलती है नदी के उद्गम स्थल पर ही रामपुर नामक डेम बना हुआ है।
इतिहास
पार्वती-चंबल प्राचीन काल की प्रसिद्ध संगम पर त्रिवेणी संगम पर स्थित है जहाँ पर राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य बना हुआ है। महाकवि कालीदास के 'मेघदूत' की निर्विन्ध्या ही पार्वती नदी हो सकती है। पार्वती नदी का महाभारत, भीष्मपर्व में भी उल्लेख है। कुछ लोगों के मतानुसार निर्विन्ध्या वर्तमान नेवाज नदी है।
सहायक नदियाँ
इसकी सहायक नदियों में ल्हासी, अंधेरी, विलास, बरनी, बैंथली , चौपट नदी आदि प्रमुख हैँ।
इन्हें भी देखें
चम्बल नदी
राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य
सीहोर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश की नदियाँ
श्रेणी:चम्बल नदी
श्रेणी:यमुना नदी की उपनदियाँ
श्रेणी:सीहोर ज़िला
श्रेणी:गुना ज़िला
श्रेणी:बाराँ ज़िला
श्रेणी:सवाई माधोपुर ज़िला