411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त राजशाही में उर्दू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रितानी उर्दू برطانوی اردو hi ब्रितानवी उर्दू en British Urdu hns ˈbəɾt̪ɑːnʋiː ˈʊrduː ब्रिटिश एशियाई २,७०,००० २०२१ ई॰ (विक्रम संवत् २०७८) वक्ता हिन्द-यूरोपीय हिन्द-ईरानी भाषाएँ हिन्द-आर्य भाषाएँ मध्य क्षेत्र पश्चिमी हिन्दी हिन्दुस्तानी फ़ारसी-अरबी (उर्दू लिपि)
ur urd urd urdu1245 Urdu 0.4 IPA उर्दू
अंगूठाकार|प्रथम विश्वयुद्ध के विषय में बार्टन स्थित शिलास्तम्भ पर उर्दू अभिलेख।
संयुक्त राजशाही में उर्दू (ur برطانیہ میں اردو ब्रितान्या में उर्दू, en Urdu in the United Kingdom) संयुक्त राजशाही में चौथी सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषा है। यह लगभग २०,००,००० ब्रितानी दक्षिण एशियाइयों के लिए एक सम्पर्क भाषा मानी जाती है।Urdu/Hindi : an artificial divide; African heritage, Mesopotamian roots, Indian culture & British colonialism Khan Abdul Jamil 2006 Algora Publ 0-87586-437-6 836277434 सन् २०२१ ई॰ (विक्रम संवत् २०७८) की जनगणना के अनुसार २,७०,००० लोग (०.५% यू॰के॰ निवासी) ने उर्दू को अपनी मुख्य भाषा के रूप में अंकित किया, जो २०११ ई॰ (विक्रम संवत् २०६८) से १,००० की वृद्धि थी।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 ऍथनोलॉग के अनुसार यू॰के॰ में उर्दू बोलनेवालों की कुल संख्या ४,००,००० से अधिक है।http://www.ethnologue.com/show_country.asp?name=GB Ethnologue report for United Kingdom Ethnologue 11 April 2015 १९९० के दशक से स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्राधिकरणों के सहयोग से रोगी-सूचना (पुस्तिकाएँ आदि) उर्दू में प्रकाशित की हैं, जिससे अन्य संस्थाओं, संगठनों एवं परिषदों ने भी सार्वजनिक सूचना उर्दू में प्रकाशित करना आरम्भ किया।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25
शिक्षा
इतिहास
ब्रिटेन की अंग्रेज़ीभाषी परम्परा एवं धरोहर ने अंग्रेज़ी को राष्ट्रीय सम्पर्क भाषा तथा लोकभाषा के रूप में केन्द्रित किया है। तथापि, अल्पसंख्यक राष्ट्रमण्डल प्रवासी भाषाओं जैसे उर्दू एवं पंजाबी के सृजनात्मक विकास के लिए विशेष अवसर उपलब्ध हैं, विशेषकर पाठ्यक्रम-आधारित शिक्षा में।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 यू॰के॰ में अनेक उर्दू साहित्यिक संस्थाएँ विद्यमान हैं,Urdu/Hindi : an artificial divide; African heritage, Mesopotamian roots, Indian culture & British colonialism Khan Abdul Jamil 2006 Algora Publ 0-87586-437-6 836277434 जैसे सी॰यू॰ उर्दू समाज।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 ब्रितानी शिक्षा में उर्दू का इतिहास १८०० के दशक से देखा जा सकता है, जब इसे उसके प्राचीन नाम ‘हिन्दुस्तानी’Urdu/Hindi : an artificial divide; African heritage, Mesopotamian roots, Indian culture & British colonialism Khan Abdul Jamil 2006 Algora Publ 0-87586-437-6 836277434 के अन्तगर्त ई॰आई॰सी॰ (ईस्ट इण्डिया कम्पनी) के अभ्यर्थियों और सिविल सेवकों को पढ़ाया जाता था। भारतीय लोक सेवा में प्रवेश चाहनेवालों के लिए यह अनिवार्य था।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 इसी कारण ई॰आई॰सी ने १८१६ ई॰ (विक्रम संवत् १८७३) में लन्दन में ओरिएण्टल संस्था की स्थापना की।https://adbimiras.com/britain-mein-urdu-ki-tarraqi-by-dr-mohd-aslam-farooqui/ برطانیہ میں اردو کی ترقی Farooqi Muhammad Aslam 2021-08-05 Adbi Miras ur The development of Urdu in Britain 2023-05-02
ब्रिटेन में शिक्षा हेतु उर्दू का मानकीकरण किया गया है, तथा प्राथमिक शिक्षा से लेकर उर्दू में पी॰एच॰डी॰ तक इसे शिक्षण का अंग बनाने के अवसर उपलब्ध हैं। ब्रितानी पुस्तकालयों में उर्दू ग्रन्थ भी व्यापक रूप से मिलते हैं, जहाँ १९६७ ई॰ (विक्रम संवत् २०२४) में ब्रिटेन का प्रथम उर्दू पुस्तकालय नॉटिंघम में खोला गया।https://adbimiras.com/britain-mein-urdu-ki-tarraqi-by-dr-mohd-aslam-farooqui/ برطانیہ میں اردو کی ترقی Farooqi Muhammad Aslam 2021-08-05 Adbi Miras ur The development of Urdu in Britain 2023-05-02
इंग्लैण्ड एवं वेल्स
सन् १८४१ ई॰ (विक्रम संवत् १८९८) में ग्लॉस्टर के एक व्याकरण-विद्यालय ने ब्रितानी बालकों को उर्दू पढ़ाना आरम्भ किया, जिसके परिणामस्वरूप अन्य संस्थाएँ भी आगे आयीं, जैसे यूनिवर्सिटी कॉलेज (विश्वविद्यालय, महाविद्यालय), लन्दन, तत्पश्चात् ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने १८५९ ई॰ (विक्रम संवत् १९१६) तक इसे अपनाया।Urdu/Hindi : an artificial divide; African heritage, Mesopotamian roots, Indian culture & British colonialism Khan Abdul Jamil 2006 Algora Publ 0-87586-437-6 836277434
पाठ्यक्रम की दृष्टि से यू॰के॰ के विद्यार्थी उर्दू को जी॰सी॰एस॰ई॰ तथा ए-स्तर विषय के रूप में ग्रहण कर सकते हैं,https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 जिसका परीक्षण ए॰क्यू॰ए॰ तथा एडेक्सेल परीक्षा-मण्डल द्वारा किया जाता है।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25Britain David Map of the British Isles 2007-08-23 http://dx.doi.org/10.1017/cbo9780511620782.001 xiii–xiv Language in the British Isles Cambridge University Press 10.1017/cbo9780511620782.001 9780521794886 2023-04-20 सन् २०१५ ई॰ (विक्रम संवत् २०७२) में मैनचेस्टर नगरीय विश्वविद्यालय यू॰के॰ का प्रथम विश्वविद्यालय बना जिसने उर्दू में स्नातक उपाधि प्रदान की।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 इंग्लैण्ड में प्रतिवर्ष लगभग ५,००० विद्यार्थी उर्दू को जी॰सी॰एस॰ई॰ विषय के रूप में ग्रहण करते हैं,https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 और ऑफ़क्वाल के अनुसार सन् २०२४ ई॰ (विक्रम संवत् २०८१) में ४,३७० विद्यार्थियों ने जी॰सी॰एस॰ई॰ उर्दू में प्रमाणन प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में ५% वृद्धि थी।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25
स्कॉटलैण्ड
सन् २००६ ई॰ (विक्रम संवत् २०६३) में उर्दू प्रथम ग़ैर-यूरोपीय भाषा बनी जिसे हायर स्तर पर मान्यता दी गयी, जब एस॰क्यू॰ए॰ ने उर्दू को उच्च विषय के रूप में सम्मिलित किया।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25 सन् २०२२ ई॰ (विक्रम संवत् २०७९) में ९० विद्यार्थियों ने उच्च स्तर पर उर्दू परीक्षा में भाग लिया।https://www.ons.gov.uk/peoplepopulationandcommunity/culturalidentity/language/bulletins/languageenglandandwales/census2021 Language, England and Wales - Office for National Statistics www.ons.gov.uk 2023-01-25
सम्बन्धित विषय
हिन्दी अथवा उर्दू मूल के अंग्रेज़ी शब्दों की सूची
रोमन उर्दू
सन्दर्भ
श्रेणी:उर्दू