Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोआ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2012 सोया Illustration Anethum graveolens0.jpg पादप ऍन्जिओस्पर्म |यूडिकॉट ऍसटॅरिड एपिएल एपिएसी ऍनथम लिनेअस ए. ग्रॅविओलॅन्स ऍनथम ग्रॅविओलॅन्स लिनेअस right|thumb|300px|सोवा के पौधे सोआ या सोया (एनेथम ग्रेवोलेंस) एक लघु बारहमासी जड़ीबूटी है।https://www.amarujala.com/amp/photo-gallery/lifestyle/fitness/dill-seeds-benefits-for-diabetes-dill-nutrition-benefits-and-uses-in-hindi जानना जरूरी: बेहतर पाचन और डायबिटीज में विशेष लाभकारी हैं ये बीज, इसके सेवन से हड्डियां भी होती हैं मजबूत श्रीवास्तव अभिलाष Mon, 31 Oct 2022 07:09 PM Amar ujala Mon, 31 Oct 2022 07:09 PM यह जीनस एनेथम की एकमात्र प्रजाति है, हालाँकि कुछ वनस्पति विज्ञानियों द्वारा इसे एक संबंधित जीनस प्यूसीडेनम ग्रेवोलेंस (एल) सी॰ बी॰ क्लार्क में वर्गीकृत किया जाता है। पाश्चात्य देशों में इसका इस्तेमाल अधिक है। भारत में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है परन्तु सीमित मात्रा में, जैसे उत्तर प्रदेश में मेथी के पत्तों की सब्ज़ी के साथ सोया भी डालने का प्रचलन है। पैदावार के इलाके के अनुसार यह पौधा सदाबहार या मौसमी हो सकता है। यह 40-60 सेमी (16-24 इंच) की ऊँचाई तक बढ़ता है। इसका तना पतला और पत्तियाँ प्रत्यावर्ती, विभाजित और कोमल होती हैं जिनकी लम्बाई 10-20 सेमी (3.9-7.9 इंच) तक होती है। फूल पीले से सफेद होते हैं। सोआ के बीज एक मसाले के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं और उसकी ताजा या सूखी पत्तियों का खाने में और जड़ी बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:मसाले