Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जर्मनी साम्राज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|right|जर्मनी साम्राज्य का मानचित्र जर्मनी साम्राज्य अधिकतर जर्मनिक भाषा बोलने वाला पूर्वी फ्रैन्किश साम्राज्य था। इसका गठन 843 में वर्दन की संधि द्वारा हुआ था। इनमें राजा का चुनाव, आरम्भ में स्टेम डचियों के शासकों द्वारा किया जाता था, जो आमतौर पर अपने में से ही किसी एक को चुनते थे। वर्ष 962 के बाद जब ओटो प्रथम को सम्राट बनाया गया तब पूर्वी फ्रांसिया पवित्र रोमन साम्राज्य में शामिल हो गया। इसमें इटली का साम्राज्य और 1032 के बाद बरगंडी का साम्राज्य भी शामिल हो गया। इतिहास मध्ययुगीन इंग्लैंड और मध्ययुगीन फ्रांस की तरह मध्ययुग में जर्मनी का संगठन भी छोटी जनजातियों के मिलने से हुआ। रेक्स ट्यूटोनिकोरम (जर्मनों का राजा) शब्द का पहला प्रयोग वर्ष 1000 के आसपास इटली में किया गया था।एकहर्ड मुल्लर-मर्टिंस द न्यू कैंब्रिज मिडिवल हिस्ट्री, भाग 3 : c. 900 – c. 1024 1999 कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस 265 इसे पोप ग्रेगरी VII के चांसरी ने संभवतः सम्राट हेनरी चतुर्थ के खिलाफ एक विवादास्पद उपकरण के रूप में इसे लोकप्रिय बनाया। 855 में वर्दन की संधि द्वारा कैरोलिंगियन साम्राज्य के त्रिपक्षीय विभाजन को सम्राट लोथैर प्रथम की मृत्यु के साथ ही चुनौती मिल गई थी। उन्होंने अपने साम्राज्य मध्य फ्रांसिया को अपने तीन बेटों के बीच बाँट दिया। इसके तुरंत बाद ही तीनों भागों में से सबसे उत्तरी भाग लोथरिंगिया पूर्वी और पश्चिमी फ्रांसिया राजाओं के बीच विवादित बन गया। लोथरिंगिया पर युद्ध 925 ई. तक चला। लोथरिंगिया के लोथेयर द्वितीय की मृत्यु 869 ई. में हो गई। 870 ई. की मीर्सन संधि से उनका राज्य पूर्व और पश्चिम फ्रांसिया के बीच बँट गया। 880 ई. में रिबेमोंट की संधि द्वारा पश्चिमी फ्रैंकी संप्रभुओं ने अपने अधिकार का हिस्सा पूर्व फ्रांसिया को दे दिया। उस समय लुईस जर्मन को "रेक्स जर्मेनिया" (जर्मनी का राजा) के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उनके भाई को गॉल का राजा कहा जाता था। इसका उद्देश्य सैद्धांतिक रूप से एकल फ्रैंकिश साम्राज्य के विभिन्न भागों को अलग करना था, हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि इसका कोई और अर्थ था या नहीं।विलसन पीटर एच. हार्ट ऑफ़ यूरोप : अ हिस्ट्री ऑफ़ ऑफ़ द होली रोमन एंपायर https://books.google.co.in/books?id=B1aHCwAAQBAJ&printsec=copyright&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 22 जनवरी 2025 en 4 अप्रैल 2016 इन्हें भी देखें एडोल्फ़ हिटलर एयर बर्लिन जर्मन एकीकरण संदर्भ श्रेणी:साम्राज्य श्रेणी:जर्मनी श्रेणी:प्राचीन इतिहास