Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजेन्द्र शाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

180px राजेन्द्र शाह રાજેન્દ્ર શાહ gu RajendraShahPic.jpg 1913 1 28 y कपड़वंज, बॉम्बे प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश राज 2010 1 2 1913 1 28 y मुंबई, महाराष्ट्र, भारत लेखक भारतीय 1947–2003 MSU बड़ौदा ध्वनि (1951) शांत कोहालाल (1962) कुमार सुवर्ण चन्द्रक (1947) रंजीतराम सुवर्ण चन्द्रक (1956) साहित्य अकादमी पुरस्कार (1963) साहित्य गौरव पुरस्कार (1992) नरसिंह मेहता पुरस्कार (1999) ज्ञानपीठ पुरस्कार (2001) राजेन्द्र केशवलाल शाह (gu રાજેન્દ્ર કેશવલાલ શાહ; 28 जनवरी 1913 – 2 जनवरी 2010) भारतीय गुजराती भाषा के साहित्यकार थे। उन्होंने गुजराती में २० से अधिक काव्य और गीतों के संकलन रचे हैं, ज़्यादातर प्रकृति की सुंदरता और जनजाति और मछुआरों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के विषयों पर। संस्कृत छंदों में रची उनकी कविताओं पर रविन्द्रनाथ टगोर की कृतियों का गहरा असर रहा है। उनके अनेक पेशों में उन्होंने बम्बई में प्रिंटिंग प्रेस भी चलाया है, जहाँ से उन्होंने कविलोक नाम की कविता पत्रिका छापी। हर रविवार सुबह उनके प्रेस में कवि आया करते थे, जो अपने आप में एक अहम प्रथा बन गयी। काव्यों के अलावा शाह ने गुजराती में कई अनुवाद भी किए हैं, जिनमें से कुछ : टगोर का कविता संकलन बलाक, जयदेव रचित गीतगोविन्द, अंग्रेज़ी कवि कॉलरिज की द राइम ऑफ़ द एन्शियंट मेरिनर और इटली के दांते की प्रसिद्ध कृति डिवाइन कॉमेडी हैं। शाह को वर्ष २००१ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/80774.cms गुजराती कवि राजेन्द्र शाह को वर्ष 2001 का ज्ञानपीठ पुरस्कार नवभारत टाइम्स १७ जुलाई २००३ वार्ता १० जनवरी २०१३ नई दिल्ली निर्णायकों का कहना था, "इनके जज़बातों की तीव्रता और इनके काव्यों के रूप और अभिव्यक्ति में नयापन इन्हें एक ख़ास और मह्त्वपूर्ण कवि बतलाता है। इनकी कविता की आद्यात्मिकता कबीर और नरसी मेहता जैसे मध्यकालीन महान कवियों की परम्परा में है।" सन्दर्भ Category:Images donated by Kaivalya Shah राजेन्द्र शाह बाहरी कड़ियाँ एक भेंटवार्ता, शाह के साथजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:२०१० में निधन श्रेणी:साहित्यकार श्रेणी:ज्ञानपीठ सम्मानित श्रेणी:साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप से सम्मानित श्रेणी:1913 में जन्मे लोग श्रेणी:गुजरात के लोग