411 REFERENCE · Wikipedia
रीना रॉय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रीना रॉय Evelyn-Sharma-snapped-attending-the-Knight-Frank-India-event-2.jpg रीना रॉय 1957 01 7 अभिनेत्री
रीना रॉय (जन्म: 7 जनवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1972 से 1985 तक कई फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं और उस युग की एक प्रमुख अभिनेत्री थीं। वह अपने समय की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्री में से एक थीं। उन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए शर्मिला टैगोर के साथ 1998 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार की प्राप्तकर्ता हैं, जो उन्हें फिल्म अपनापन (1977) में उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया था। उन्हें नागिन (1976) और आशा (1980) के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था।
व्यक्तिगत जीवन
उनकी दो और बहनें हैं, बरखा और अंजू और एक भाई राजा है। 1983 में, अपनी प्रसिद्धि की ऊँचाई पर, रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहसिन खान से शादी करने के लिए फिल्म उद्योग छोड़ने का फैसला किया। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। रीना ने शुरू में तलाक में अपनी बेटी सनम की कस्टडी खो दी थी। उनके पूर्व पति के पुनर्विवाह करने के बाद, रीना को उनकी बेटी की कस्टडी मिल गई।रीना रॉय ही नहीं इन एक्ट्रेस पर आया था पाक क्रिकेटर्स का दिल, एक ने तो कहा था- 'शादी नहीं हुई तो...'- Amarujala https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/reena-roy-birthday-special-love-story-of-bollywood-and-pakistani-cricketers 25 मार्च 2019 अमर उजाला https://web.archive.org/web/20190325175251/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/reena-roy-birthday-special-love-story-of-bollywood-and-pakistani-cricketers 25 मार्च 2019 live
करियर
फिल्मों में रीना रॉय के करियर की शुरुआत नई दुनिया नये लोग से एक और नवागंतुक डैनी डेन्जोंगपा के साथ हुई। लेकिन इस फिल्म को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। दोनों अभिनेताओं को फिर से जरूरत (1972) में, एक और नवागंतुक विजय अरोड़ा के साथ लिया गया। इस अवधि के दौरान उनको जैसे को तैसा (1973) से पहचान मिली।
1976 वह वर्ष था जिसने रीना को नागिन और कालीचरण (1976) के साथ प्रमुख सफलता दिलाई।Reena Roy Birthday: फिल्मों में आने से पहले क्लबों में डांस करती थी बॉलीवुड एक्ट्रेस, पैसा और काम पाने के लिए देने पड़े थे सेमी न्यूड सीन्स https://www.bhaskar.com/bollywood/news/reena-roy-dance-in-clubs-before-entering-in-bollywood-films-birthday-6004721.html 25 मार्च 2019 दैनिक भास्कर 7 जनवरी 2019 hi https://web.archive.org/web/20190325175253/https://www.bhaskar.com/bollywood/news/reena-roy-dance-in-clubs-before-entering-in-bollywood-films-birthday-6004721.html 25 मार्च 2019 live सुभाष घई, असफल अभिनेता, अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे थे, और शत्रुघ्न सिन्हा, वह अभिनेता जो अपनी खलनायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे, नायक के रूप में अपनी पहली पहचान बना रहे थे। लेकिन फिल्म ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और आश्चर्यजनक रूप से हिट बन गई। रीना और शत्रुघ्न ने अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने सुभाष घई की विश्वनाथ (1978), जैसी कई फिल्मों को एक साथ किया। प्रेस ने उनके रिश्ते को भी प्रचारित किया, जो तब समाप्त हुआ जब 1981 में शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा नाम की एक पूर्व अभिनेत्री से शादी की।Birthday Special: अफेयर से शादी तक दर्द भरी रही 'नागिन' स्टार रीना रॉय की कहानी https://hindi.indiatvnews.com/entertainment/bollywood-reena-roy-birthday-news-from-affair-with-shatrughan-sinha-and-married-to-mohsin-khan-618081 25 मार्च 2019 इंडिया टीवी 6 जनवरी 2019 hindi https://web.archive.org/web/20190325175252/https://hindi.indiatvnews.com/entertainment/bollywood-reena-roy-birthday-news-from-affair-with-shatrughan-sinha-and-married-to-mohsin-khan-618081 25 मार्च 2019 dead
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2000 रिफ्युज़ी 1999 गैर शारदा ओबेरॉय 1996 अजय दुर्गा 1996 राजकुमार 1995 कलयुग के अवतार रीना 1995 जनम कुंडली रीटा मेहरा 1993 आदमी खिलौना है गंगा वर्मा 1993 बेदर्दी प्रीति सक्सेना 1988 दो वक्त की रोटी 1986 मंगल दादा लक्ष्मी 1985 काली बस्ती 1985 एक चिट्ठी प्यार भरी आरती सक्सेना 1985 हम दोनों रानी 1985 गुलामी 1985 नया बकरा 1984 यादों की ज़ंजीर ऊषा 1984 आशा ज्योति आशा 1984 माटी माँगे खून शारदा 1984 राज तिलक मधुमती 1983 अर्पण शोभा 1983 नौकर बीवी का संध्या 1983 प्रेम तपस्या देवी 1983 अंधा कानून मीना श्रीवास्तव 1982 सनम तेरी कसम निशा 1982 हथकड़ी रोज़ी 1982 दर्द का रिश्ता आशा 1982 मैं इन्तकाम लूँगी माला बाजपेयी 1982 जीओ और जीने दो रेनू 1982 कच्चे हीरे रानी 1982 इंसान सोना 1982 भागवत 1982 बदले की आग गीता 1982 धर्म काँटा बिजली 1982 दीदार-ए-यार 1981 बेज़ुबान कल्पना 1981 लेडीज़ टेलर 1981 धनवान आशा 1981 प्यासा सावन मनोरमा 1981 रॉकी लाजवंती (लच्छी) 1981 जय यात्रा 1981 विलायती बाबू बिल्लो 1981 नसीब जूली 1980 ख़ंजर निशा/प्रीती 1980 आशा आशा 1980 यारी दुश्मनी 1980 गंगा और सूरज पूनम 1980 बेरहम किरन 1980 ज्वालामुखी अंजू 1980 सौ दिन सास के दुर्गा 1979 मुकाबला 1979 गौतम गोविन्दा नर्तकी 1979 जानी दुश्मन 1978 डाकू और जवान गंगा 1978 विश्वनाथ सोनी 1978 चोर हो तो ऐसा चंपा 1978 बदलते रिश्ते सावित्री 1978 आखिरी डाकू 1978 कर्मयोगी किरन 1977 सत श्री अकाल 1977 जय विजय 1977 ज़मानत 1977 जाग्रति बर्खा 1977 जादू टोना वर्षा 1977 टैक्सी टैक्सी नीलम 1977 अपनापन कामिनी अग्रवाल 1977 पापी आशा 1976 गुमराह रीना 1976 उधार का सिंदूर रेखा 1976 बारूद सपना 1976 नागिन 1975 अपने दुश्मन 1975 ज़ख्मी निशा गाँगुली 1975 उमर कैद 1975 रानी और लालपरी 1974 मदहोश 1973 जैसे को तैसा रूपा 1972 जंगल में मंगल लीला
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
1979 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - अपनापन
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1957 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:बॉलीवुड
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री