411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीजिता डे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीजिता डे Sreejita De snapped at AspiringShe Awards (cropped).jpg श्रीजिता डे y 1989 7 19 हल्दिया, पश्चिम बंगाल उतरन बिग बॉस 16 अभिनेत्री मॉडल 2007–वर्तमान माइकल ब्लॉम-पेप
श्रीजिता डे (जन्म 19 जुलाई 1989) भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो हिन्दी टेलीविजन में काम करती हैं। वह कलर्स टीवी के धारावाहिक उतरन में मुक्ता राठौर को चित्रित करने के लिए जानी जाती हैं। वह रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी थीं।
करियर
उन्होंने गार्गी तुषार बजाज की भूमिका निभाते हुए कसौटी ज़िंदगी के के साथ टीवी पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 में, वह बॉलीवुड फिल्म टशन में पार्वती के रूप में दिखाई दीं। उसी वर्ष, उन्होंने धारावाहिक अन्नू की हो गई वाह भाई वाह में अन्नू के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। 2012 में उन्होंने कलर्स टीवी पर उतरन में तपस्या की बेटी मुक्ता रघुवेंद्र प्रताप राठौर की मुख्य भूमिका निभाई।TV की संस्कारी बेटी श्रीजिता रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड, होश उड़ा देगा बिकिनी लुक https://hindi.oneindia.com/photos/tv-actress-sreejita-de-bikini-looks-goes-viral-oi95571.html#photos-4 1 जून 2023 वन इंडिया
उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले तुम्ही हो बंधु, सखा तुम्ही में श्रेया भूषण पेठेवाला की मुख्य भूमिका निभाई। 2016 में वह पिया रंगरेज़ कार्यक्रम में आराध्या शमशेर सिंह के रूप में शामिल हुईं। यह लाइफ ओके पर प्रसारित होता था। वह स्टार प्लस के शो कोई लौट के आया है में काव्या के किरदार में नजर आई थीं।
इसके अलावा, उन्होंने सावधान इंडिया, आहट और श्श्श्श...कोई है के कई एपिसोड में भूमिकाएं निभाई हैं।
2018 से 2020 तक, उन्हें नज़र में दिलरुबा के रूप में देखा गया। 2019 में, उन्होंने ये जादू है जिन्न का! में आलिया का किरदार निभाया।
2022 से 2023 तक, उन्होंने कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लिया। उन्हें 13वें दिन बेदखल कर दिया गया था। लेकिन वह बाद में 69वें दिन वाइल्ड-कार्ड एंट्री के रूप में वापस आ गई।बिग बॉस के घर में हुई श्रीजिता डे की दोबारा एंट्री, पहले दिन ही टीना को लगाई जमकर लताड़ https://www.amarujala.com/entertainment/television/bigg-boss-16-sreejita-dey-wildcard-entry-know-more-about-latest-episode?pageId=1 1 जून 2023 अमर उजाला hi 105वें दिन, उन्हें फिर से निकाल दिया गया और वह 12वें स्थान पर रही।
व्यक्तिगत जीवन
श्रीजिता ने 21 दिसंबर 2021 को अपने प्रेमी माइकल ब्लॉम-पेप से सगाई कर ली।इस दिन विदेशी मंगेतर संग सात फेरे लेंगी श्रीजिता डे, खुद अपनी शादी की तारीख का किया खुलासा https://www.amarujala.com/entertainment/television/television-actress-bigg-boss-16-ex-contestant-sreejita-de-reveal-wedding-date-with-boyfriend-michael-2023-03-26 1 जून 2023 अमर उजाला hi
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
4449387
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के लोग
श्रेणी:1989 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:बिग बॉस प्रतिभागी