Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ली क्वान यू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ली क्वान यू ली कुआन यू (चीनी: 李光耀, अंग्रेज़ी, Lee Kuan Yew, तमिल: லி குவான் யூ,16 सितम्बर 1923 - 23 मार्च 2015) सिंगापुर के एक राजनेता थे। वह सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री थे। वे लगभग तीन दशक तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे। सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से कारोबार का वैश्विक केंद्र बनाने का श्रेय उनको ही दिया जाता है। वे वर्ष 2011 तक सरकार में सक्रिय रहे। सत्ता पर लगातार पकड़ बनाये रहने के लिए उनकी आलोचना भी की जाती है। उनके शासन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोरता के साथ प्रतिबंध लगाया गया और अदालतों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। ली कुआन यू के बेटे ली सियन लूंग सिंगापुर के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। बाहरी कड़ियाँ सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन येव का निधन, मोदी ने जताया दुख (प्रभात खबर) जिसने बनाया सिंगापुर को (बीबीसी हिन्दी) श्रेणी:सिंगापुर के प्रधानमंत्री