Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा Mahakavi laxmi prasad devkota.jpg thumb]] image_size 200px लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा १२ नवम्बर १९०९ डिल्लीबजार, काठमाण्डौ १४ सितम्बर १९५९ काठमाण्डौ अध्यापन, लेखन, राजनीति Nepal नेपाली कविता, अनुवाद मुना मदन, सुलोचना महाकाव्य, शाकुन्तल महाकाव्य पाश्चात्य एवं पूर्वीय साहित्य नेपाली, हिंदी, अंग्रेजी लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा (जन्म १२ नवम्बर १९०९, मृत्यु १४ सितम्बर १९५९) नेपाली साहित्य के महाकवि हैं। देवकोटा नेपाली साहित्य के बिभिन्न विधाओं में कलम चलाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली थे। उनके द्वारा लिखित कविता और निबन्ध उच्च कोटि के माने जाते हैं। उन्होंने मुनामदन, कुञ्िजनी जैसे खण्काव्य और सुलोचना, शाकुन्तल, प्रमिथस, महाराणाप्रताप जैसे अमर काव्य लिखे जिसके कारण नेपाली साहित्यको समृद्धि मिली। नेपाली साहित्य में मुनामदन सर्वोत्कृष्ट काव्य माना जाता है। प्रारम्भिक जीवन देवकोटा पण्डित तिलमाधव और अमर राज्यलक्ष्मी देवी के तृतीय पुत्र थे। उनका जन्म धोबीधारा, काठमाण्डू में कार्तिक २७ गतेदीपावली (लक्ष्मी पूजा) की रात्रि में हुआ था। वे बचपन से ही कविता लिखने में बहुत तेज थे। उन्होँने १० सालकी उमरमे ही कविता लिखी थी। बाद में उन्होंने नेपाली साहित्य में रुमानी (स्वछन्दतावाद) का आरम्भ किया जिसने नई पीढ़ी के लेखकों को बहुत प्रभावित किया। वे आधुनिक महाकवि हैं जिनका नकल आज के लेखक करना चाहते हैं। भारतके राहुल सांकृत्यानने एक बार कहाँ था कि "भारतके पन्त, प्रसाद और निराला बराबर एक लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा है।" श्रेणी:1900 दशक में जन्मे लोग श्रेणी:१९५९ में निधन श्रेणी:कवि श्रेणी:लेखक श्रेणी:गीतकार श्रेणी:नाटककार श्रेणी:अनुवादक श्रेणी:साहित्यकार श्रेणी:नेपाली साहित्यकार श्रेणी:नेपाली कवि