411 REFERENCE · Wikipedia
अतुल कोठारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अतुल कोठारी भारत के एक शिक्षाविद हैं। सम्प्रति वे शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के राष्ट्रीय सहसंयोजक तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री रह चुके हैं। ये भारतीय भाषा मंच के संरक्षक हैं।१० वर्षो में शिक्षा बचाओ आन्दोलन के माध्यम से उन्होने देश के पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों में विकृतियों, विसंगतियों को दूर कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों से अब तक 11 न्यायालयों के निर्णय शिक्षा बचाओ आन्दोलन के पक्ष में आए हैं। अतुल कोठारी के शिक्षा सम्बन्धित 50 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हुए है।
अतुल कोठारी उर्वर्शी, त्रैमासिक राष्ट्रीय शोध पत्रिका, संस्थापक, शिक्षा स्वास्थ्य न्यास, आदि से भी जुड़े हैं। वे ‘‘शिक्षा उत्थान’’ पत्रिका के संपादक हैं जिसके माध्यम से वे शिक्षा और शिक्षा में भारतीय भाषाओं के उत्थान के लिए प्रयास करते हैं।
वे वर्ष 2004 में देश में शिक्षा बचाओ आन्दोलन की शुरुआत करने वालों में से एक हैं। शुरुआत में वे शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के केन्द्रीय संचालन समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2006 से शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति के राष्ट्रीय सहसंयोजक हैं। ‘शिक्षा बचाओ आन्दोलन समिति’ के अस्थाई रूप से शुरू हुए आन्दोलन को स्थाई रूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन सब संस्थाओं और मंचों के माध्यम से भी वे निरंतर भारतीय भाषाओं का विषय उठाते रहे हैं।
बाहरी कड़ियाँ
भारत-भाषा प्रहरीः अतुल कोठारी (हिन्दी मिडिया)
शिक्षा में नये विकल्प हेतु प्रयास (अतुल कोठारी)
देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलना होगा (अतुल कोठारी)
शिक्षा बचाओ आन्दोलन
श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद
श्रेणी:हिन्दीसेवी