411 REFERENCE · Wikipedia
मणियम्मै
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
मणियम्मै (इरोड वेंकटप्पा रमास्वामी मणियमै ; 10 मार्च 1917 – 16 मार्च 1978), भारत की एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, तथा पेरियार ई वी रमास्वामी की द्वितीय पत्नी थीं। उन्होने ७२ वर्ष के पेरियार से जब विवाह किया था तब उनकी आयु ३१ वर्ष की थी। १९७३ में जब पेरियार की मृत्यु हुई तब उन्हें पेरियार द्वारा स्थापित द्रविड़ कड़गम पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।
1942-43 में पेरियार की सोशल जस्टिस पार्टी के दिवंगत नेता कनागसाबई मुदलियार की बेटी गाँधीअम्मै को उन्होंने अपनी निजी सचिव बना लिया । वह उस समय युवा व ऊर्जावान युवती थी, साथ ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ साथ सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित थी। वह पेरियार के कार्यालय से लेकर उनकी निजी जीवन इंतजामों को देखने लगी। पेरियार जहां भी जाते वो उनके साथ दौरे में होती। पेरियार, गाँधीअम्मै को ही मणियम्मै कहते थे।।
मणियम्मै धीरे-धीरे न केवर पेरियार की बेहद विश्वासपात्र हो गई पर कभी हद तक उस पर निर्भर भी हो गए । मनियामई पेरियार की खुराक से लेकर दवाओं आदि सब चीजों ध्यान रखने लगी थी।। पेरियार मणियम्मै से अब पार्टी संबंधित चर्चाएँ करने लगे एवं तमाम मामलों में राय भी लेने लगे। अन्ततः दोनों ने विवाह कर लिया।
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:1917 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९७८ में निधन