Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिमनदीय भू-आकृतियाँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|हवाई जहाज़ से लिया गया एक घाटी का दृश्य, जिसमें घाटी "U" आकार दिखाई दे रही है हिमनदीय भू-आकृतियाँ वे स्थलाकृति हैं जो हिमनदों की गति और क्षरण क्रिया से निर्मित होती हैं। अधिकांश हिमनदीय आकृतियाँ चतुर्थक युग में विशाल हिम चादरों के खिसकने से बनीं। ये फेनोस्कैंडिया और दक्षिणी एंडीज़, सहारा जैसे दुर्लभ स्थानों में और प्राचीन जीवाश्म के रूपों में पाई जाती हैं। प्रकार अपरदनकारी भू-आकृतियाँ thumb|अपरदनकारी भू-आकृतियाँ जब हिमनद फैलते हैं, तो उनका बढ़ता हुआ भार चट्टानों पर अत्यधिक दबाव डालता है, जिससे वे घिसकर अनेक भू-आकृतियाँ बनाते हैं। इन भू-आकृतियों में धारियाँ, सर्क, यू-आकार की घाटियाँ, अति-गहन तथा लटकती घाटियाँ इसके प्रमुख उदाहरण हैंक्रॉस्बी बेंजामिन व्हिपल केलिन गैसपरिनी निकोल वोबस कैमरून अगस्त 2007 लटकती घाटियों का निर्माण : सिद्धांत और अनुकरण https://doi.org/10.1029/2006JF000566 जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च: अर्थ सरफेस 112 F3 AGU, निक्षेपण भू-आकृतियाँ thumb|निक्षेपण भू-आकृतियाँ जब हिमनद पीछे हटते हैं, तो वे अपने साथ लाई हुई कुचली हुई चट्टानों, मिट्टी और रेत के भारी मिश्रण को पीछे छोड़ देते हैं, इन अवशाद के जमाने से निक्षेपण भू-आकृतियाँ बनती हैं। ये भू-आकृतियाँ प्रायः हिमनदों के जमने से निर्मित होती हैं, जो बिना छांटे गए विविध आकार के तलछटों से लेकर महीन रेत तक मिलकर बनी होती हैं।आइल्स निक अगस्त 2006 हिमनद प्रक्रियाओं में पिघले हुए जल की भूमिका भूमिका https://doi.org/10.1016/j.sedgeo.2006.05.018 तलछटी भूविज्ञान 190 1-4 257-268 एल्सेवियर साइंस डायरेक्ट हिमनद की विशेषताएं हिमनद केवल भू-आकृतियाँ नहीं बनाते, बल्कि खुद भी अद्भुत विशेषताएँ प्रदर्शित करते हैं, ध्रुवीय क्षेत्रों में पाये जाने वाले हिमनद इसके उदाहरण हैं, घाटियों की दीवारें हिमनद के प्रवाह को सीमित करती हैं। जिससे घाटीयों के ऊपरी हिस्से में बर्फ की चादर जम जाती है, लगातार जमाव के कारण उसमें दरारें पड़ जाती हैं जिससे बर्फ झरनों की भांति गिरने लगती है। इस प्रकार का दृश्य हिमनद की गतिशीलता और ध्रुवीय भू-भाग की विविधता को दर्शाती हैं। इन्हें भी देखें हिमोढ़ संदर्भ श्रेणी: हिमनद श्रेणी:हिमानीय स्थलाकृतियाँ