Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आन्ध्र प्रभा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आन्ध्र प्रभा Journalism first ! Andhra Prabha Logo.png 200px Andhra Prabha Telugu Newspaper.png दैनिक समाचार पत्र बड़ापन्ना 15 अगस्त, 1938 मुत्था गोपालकृष्ण आंध्र प्रभा प्रकाशन लिमिटेड मुत्था गोपालकृष्ण तेलुगु हैदराबाद, तेलंगाना, भारत http://www.prabhanews.com/ रामनाथ गोयनका आन्ध्र प्रभा ( तेलुगू: ఆంధ్రప్రభ), भारत में तेलुगु भाषा का एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है, जो आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना से प्रकाशित होता है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त 1938 को मद्रास में इंडियन एक्सप्रेस के मालिक रामनाथ गोयनका द्वारा की गई थी। तब खासा सुब्बाराव इसके संपादक थे, उनके बाद यह दायित्व न्यायपति नारायणमूर्ति द्वारा उठाया गया। 1942 में नरला वेंकटेश्वर राव को अखबार का संपादक बनाया गया। नरला वेंकटेश्वर राव ने यह भूमिका सत्रह साल तक कुशलता से निभाई और अखबार बहुत प्रसिद्ध हो गया। 1958-59 में अखबार के प्रबंधन ने श्रम विवाद के कारण तालाबंदी की घोषणा की। नरला वेंकटेश्वर राव ने संपादक के पद से इस्तीफा दे दिया। नारला के सम्पादक के रूप में लगभग सत्रह वर्ष तक कार्य करने को आंध्र प्रदेश के इतिहास में पत्रकारिता का स्वर्ण युग कहा जाता है। प्रारंभिक इतिहास यह समाचार पत्र चेन्नै  में 15 अगस्त, 1938http://andhraprabha.in/header/about https://web.archive.org/web/20100528152015/http://www.andhraprabha.in/header/about 28 मई 2010 Retrieved on 8 May 2010. में  रामनाथ गोयनका  द्वारा शुरू किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य आन्ध्र पत्रिका समाचार पत्र को चुनौती देना था। Gidugu Venkaṭa Sitapati: "History of Telugu literature", Sahitya Akademi, 1968, ASIN: B0007IVWXYN.V.R.Jyoti Kumar: "Newspaper marketing in India: a focus on language press", Anmol Publications, 2003, ISBN 978-81-261-1556-3G. Ram Reddy: "Regionalism in India : A study of Telangana", Concept Publishing Company, 1979, ASIN:B0000E9UDF  सन्दर्भ  30em बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट आंध्र प्रभा ePaper श्रेणी:तेलुगु समाचारपत्र