411 REFERENCE · Wikipedia
जोग जलप्रपात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोग जलप्रपात Jog falls Jog Falls 05092016.jpg 220 जोग जलप्रपात India Karnataka yes सिद्दापुरा, उत्तर कन्नड़ ज़िला 14 13 44 N 74 48 43 E type:waterbody_scale:50000 dms inline,title 488 मीटर (1600 फ़ुट) समुद्रतल से प्रपात, विभाजित 253 मीटर (829 फ़ुट) 254 मीटर (829 फ़ुट) 472 मीटर (1550 फ़ुट) 1 153 मी³/सै या 5,387 घन फुट/सै शारावती नदी
जोग प्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों - राजा, राकेट, रोरर और रानी - से मिलकर बना है। इसका जल 253 मीटर की ऊँचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य उपस्थित करता है। इसका एक अन्य नाम जेरसप्पा भी है।http://www.world-waterfalls.com/waterfall_print.php?num=156 Jog Falls World Waterfall Database: World's Tallest Waterfalls 2 मई 2009 https://web.archive.org/web/20060505091734/http://www.world-waterfalls.com/waterfall_print.php?num=156 5 मई 2006 dead
भूगोल
गेरसप्पा कर्नाटक तथा महाराष्ट्र राज्यों की सीमा पर शिवमोगा जिले के प्रधान केंद्र से ९५ किमी दूर स्थित है। शिवमोगा से प्रपात तक मोटर मार्ग है, जो मनोरम जंगलों से होकर गया है। रास्ते में चार विश्रामगृह है।
यहाँ चार प्रपात हैं। ये प्रपात शिरावती नामक नदी के ऊँचाई से गिरने के कारण बनते हैं। प्रथम प्रपात मे, जिसे राजा कहते हें, जल ८२९ फुट की ऊँचाई से १३२ फुट गहरे कुंड में गिरता है। दर्शक ऊपर से इस अतल गड्ढ़े में देख सकते हैं। द्वितीय प्रपात में फेनिल जल का तीव्र प्रवाह घुमावदार मार्ग से होता हुआ एक गुहा में पहुँचता है, जहाँ से वह राजा प्रपात के कटाव में गिर जाता है। तीसरा प्रपात कुछ दक्षिण हटकर है। इसमें से जल की धारा फेन के रूप में, झटके से, निरंतर निकलती रहती है और आतिशबाजी के अग्निबाण की भाँति रंग-बिरंगे चमकीले बिंदुओं में बिखरकर नीचे गिरती है। इसके भी दक्षिण चतुर्थ प्रपात की फीते समान पानी की चादरों का क्रम है, जो शिला की ढालवाँ सतह से नीचे गिरती हैं। इस प्रपात का सबसे सुंदर दृश्य कर्नाटक की ओर से दिखाई पड़ता है। जहाँ पानी गिरता है वहाँ तक पहुँचने का मार्ग कठिन है, किंतु वहाँ तक पहुँचे बिना प्रपात की शोभा का पूरा आनंद नहीं मिल सकता।
गरमी के दिनों में इस प्रपात का जल क्षीण हो जाता है और वर्षा में जल की अधिकता के कारण गढ्ढे का समस्त क्षेत्र घने अभेद्य कुहरे से ढका रहता है। इस स्थान पर महाराष्ट्र तथा कर्नाटक दोनों राज्यों द्वारा जलशक्ति से विद्युत उत्पादन के बड़े बड़े संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
इन्हें भी देखें
उत्तर कन्नड़ ज़िला
शारावती नदी
सिद्दापुरा
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के जल प्रपात
श्रेणी:कर्नाटक के जलप्रपात
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िला