Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाघव चिह्न

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लाघव चिह्न (॰) हिन्दी में एवं देवनागरी लिपि आधारित अन्य भाषाओं में संक्षिप्ति चिह्न के रूप में प्रयोग होता है। इसका यूनिकोड कूट मान 0970 है।देवनागरी - यूनिकोड संघ, यूनिकोड सूची, http://unicode.org/charts/PDF/U0900.pdf https://web.archive.org/web/20070927224203/http://www.unicode.org/charts/PDF/U0900.pdf 27 सितंबर 2007 अंग्रेज़ी में संक्षेपीकरण के लिये फ़ुलस्टॉप (.) का प्रयोग किया जाता है, हिन्दी में इस कार्य के लिये लाघव चिह्न (॰) होता है। प्रायः यह चिह्न कुंजीपटल पर अथवा टंकण उपकरण में सुलभ न होने से लोग इसके स्थान पर फ़ुलस्टॉप का ही प्रयोग कर लेते हैं जो कि अशुद्ध है। उदाहरण: शुद्ध - डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद, अशुद्ध - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, शुद्ध - ऍम॰ ए॰, अशुद्ध - ऍम. ए. हिन्दी शून्य अंक का चिह्न (०, यूनिकोड कूट मान 0966) भी इससे मिलता-जुलता होने से कई बार लोग अज्ञानतावश लाघव चिह्न के स्थान पर हिन्दी के शून्य अंक का प्रयोग कर लेते हैं। इनमें अन्तर यह है कि एक तो लाघव चिह्न आकार में शून्य से छोटा होता है दूसरा शून्य जहाँ क्षैतिज रूप से पंक्ति के मध्य में होता है, लाघव चिह्न क्षैतिज रूप से ऊपर की ओर होता है। लाघव चिह्न टाइप करना हिन्दी के मानक कुंजीपटल इनस्क्रिप्ट द्वारा लाघव चिह्न टाइप करने हेतु विण्डोज़ में "Devanagari - InScript" नामक आभासी कुंजीपटल जोड़ें। अब दायीं ALT कुंजी (AltGr) के साथ , (Comma) कुंजी दबाएँ। इस चिह्न को टाइप करने की सरलतम विधि है कि किसी भी वर्ड प्रोसैसर में इसके यूनिकोड कूट 0970 को टाइप करें तथा उसे चयन करके Alt-X दबा दें, वह लाघव चिह्न में परिवर्तित हो जायेगा। विकिपीडिया सम्पादित्र में लाघव चिह्न टाइप करने के लिये सम्पादन पृष्ठ के नीचे दिये गये "सम्पादन उपकरण" में देवनागरी चुनें। इसमें हिन्दी अंकों के बाद सबसे अन्तिम स्थान पर लाघव चिह्न दिया गया है। पुष्टि करने के लिये बटन पर माउस प्वाइंटर रोककर टूल टिप चयनित करें। सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:देवनागरी