Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अग्रोस२डी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अग्रोस२डी (Agros2D) अग्रोस२डी (Agros2D) Agros software logo.svg Heat transfer in Agros2D.png अग्रोस२डी द्वारा सिमुलेट किया गया ऊष्मा अन्तरण की एक समस्या पश्चिमी बोहेमिया विश्वविद्यालय (जर्मनी) 4.0 2025 06 06 लिनक्स, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, मैक ओएस C++, Python वैज्ञानिक सिमुलेशन सॉफ्टवेयर GNU जनरल पब्लिक लाइसेंस www.agros2d.org अग्रोस२डी (Agros2D) एक मुक्तस्रोत है जो अनेक क्षेत्रों (जैसे स्थिरवैद्युतिकी, स्थिरचुम्बकत्व आदि) से सम्बन्धित द्विबीमीय समस्याओं (2D problems) का संख्यात्मक विश्लेषण करने में सहायक है। इसमें जीयूआई के माध्यम से समस्या का वर्णन तथा उसकी ज्यामिति, पदार्थ और सीमान्त मान का निर्धारण करने ( preprocessing) , समस्या का हल तथा हल के पश्चात उससे समन्धित आंकड़ों और तथ्यों का चित्रमय/ग्राफमय प्रस्तुतीकरण (postprocessing) की सुविधा है। विशेषताएँ बहु-क्षेत्रीय समस्याएँ (Coupled Fields) - इसमें दो या दो से अधिक भौतिक 'फिल्ड' (जैसे चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व तथा ताप) को एक ही सिमुलेशन में लेकर एक साथ सभी फिल्डों की गनना की जा सकती है। अरैखिक समस्याएँ (Nonlinear Problems) - यह रैखिक के साथ ही अरैखिक समस्याओं का भी हल निकाल सकता है। उदाहरण के लिये किसी स्थैतिकचुम्बकीय समस्या में यदि लोहा संतृप्त (saturate) हो रहा हो तो भी चुम्बकीय क्षेत्र की गणना की जा सकती है। स्वतः स्पेस और समय का उपयुक्त चुनाव (Automatic space and time adaptivity) वक्र एलिमेन्ट्स - मेश में वक्रीय एलिमेन्ट भी ले सकता है। इससे वक्रीय ज्यामितियों को मेश करने में आसानी होती है। इससे गणना शीघ्र और अधिक शुद्ध होती है। चतुर्भुजाकार मेशिंग (Quadrilateral Meshing) - त्रिभुजाकार के अलावा चतुर्भुजाकार मेश एलिमेन्ट भी बना सकता है। विद्युत/चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कणों के पथ की गणना (Particle Tracing) मुख्य क्षमताएँ उच्चतर कोटि की फाइनाइट एलिमेन्ट विधि (hp-FEM) ट्रान्सिएन्ट विश्लेषण की समस्याओं में समय-अन्तराल को आवश्यकतानुसार घटा-बढा सकता है। OpenMP का उपयोग करते हुए एक ही कम्प्यूटर पर समान्तर गणना कर सकता है। इसके रैखिक बीजगणित की लाइब्रेरी बहुत विस्तृत है (MUMPS, UMFPACK, PARALUTION, Trilinos) पाइथन में स्क्रिप्टिंग की जा सकती है। इससे सिमुलेशन को स्वचालित बनाया जा सकता है और डिजाइन पैरामीटरों का इष्टतमीकरण किया जा सकता है। इसमें इष्टतमीकरण (optimization) की सुविधा अन्तःनिर्मित है। विश्लेषण के भौतिक क्षेत्र स्थिरवैद्युतिकी (Electrostatics) विद्युत धारा (Electric currents) (स्थायी अवस्था और हार्मोनिक दोनों ही) चुम्बकीय क्षेत्र (स्थायी अवस्था, हार्मोनिक तथा ट्रान्सिएन्ट) ऊष्मा अन्तरण (Heat transfer) (स्थायी अवस्था तथा ट्रान्सिएन्ट) स्ट्रक्चरल मेकैनिक्स और थर्मो-एलास्टिक ध्वनि विज्ञान (Acoustics) (हार्मोनिक एवं ट्रान्सिएन्ट) असंपीड्य प्रवाह (Incompressible flow) (स्थायी अवस्था एवं ट्रान्सिएन्ट) RF क्षेत्र (TE और TM तरंगें) रिचर्ड का समीकरण (Richards equation) (स्थायी अवस्था एवं ट्रान्सिएन्ट) एक से अधिक क्षेत्र वाली समस्याएँ (Couplings) ऊष्मा स्थानान्तरण के लिए धारा-फिल्ड को स्रोत के रूप में लेते हुए ऊष्मा स्थानान्तरण के लिये चुम्बकीय क्षेत्र को स्रोत के रूप में लेते हुए थर्मो-एलास्टिक फिल्ड के लिये ऊष्मा के वितरण को स्रोत के रूप में ले सकता है। इतिहास इस सॉफ्टवेयर का विकास सन २००९ में जर्मनी के पश्चिमी बोहमिया विश्वविद्यालय में आरम्भ हुआ था। इसका प्रथम सार्वजनिक वितरण सन २०१० में निकला। सन २०२५ में इसका 4.0 संस्करण निकाला गया जो विण्डोज के साथ-साथ लिनक्स और मैक पर भी चलता है। इस संस्करण में इष्टतमीकरण की सुविधा अन्तःनिर्मित है। इन्हें भी देखें संख्यात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर की तुलना फाइनाइट-एलिमेन्ट-विधि सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ www.agros2d.org Group's website श्रेणी:Numerical software श्रेणी:Scientific simulation software श्रेणी:Finite element software for Linux श्रेणी:Computer-aided engineering software for Linux श्रेणी:Engineering_software_that_uses_Qt श्रेणी:University of West Bohemia