411 REFERENCE · Wikipedia
चकराता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चकराता Chakrata चकराता India Uttarakhand 30.702 77.869 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति ज़िला देहरादून ज़िला प्रान्त उत्तराखण्ड देश 5117 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली Tiger Falls.jpg चकराता में टाइगर फ़ाल्स 2118
चकराता या चकरौता (Chakrata) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून ज़िले में स्थित एक नगर है। 2118 मीटर (6949 फुट) पर बसा यह स्थान यह एक पर्वतीय पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक छावनी भी है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 सितंबर 2008 live https://travelsunlife.com/chakrata-all-tourist-places-in-hindi/ संग्रहीत प्रति 1 जनवरी 2021 7 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210107063335/https://travelsunlife.com/chakrata-all-tourist-places-in-hindi/ dead "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
विवरण
चकराता अपने शांत वातावरण और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जाना जाता है। यह नगर देहरादून 98 किलोमीटर दूर है। चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग में रुचि लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। यहाँ के सदाबहार शंकुवनों में दूर तक पैदल चलने का अपना ही मजा है। चकराता में दूर-दूर फैले घने जंगलों में जौनसारी जनजाति के आकर्षक गांव हैं। यह नगर उत्तर पश्चिम उत्तराखंड के जौनसर बावर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चकराता का स्थापना कर्नल ह्यूम और उनके सहयोगी अधिकारियों ने की थी। उनका सम्बंध ब्रिटिश सेना के 55 रेजिमेंट से था। यहां के वातावरण को देखते हुए अंग्रेजों ने इस स्थान को समर आर्मी बेस के रूप में इस्तेमाल किया। वर्तमान में यहां सेना के जवानों को कमांडों की ट्रैनिंग दी जाती है।
पर्यटन
टाइगर फॉल
चकराता से 5 किमी पैदल चलने पर 50 मीटर ऊंचा टाइगर फॉल है। उंचें जगह से एक छोटे तालाब में गिरता हुआ झरने का दृश्य बडा खूबसूरत लगता है। समुद्र तल से 1395 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झरना चकराता के उत्तर पूर्व में है।
लाखामंडल
मसूरी-यमुनोत्री रोड़ पर स्थित लाखामंडल का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है। लाखामंडल यमुना नदी के उत्तरी छोर पर यमुना नदी के तट पर स्थित बर्नीगाड़ नामक स्थान से 3-4 किलोमीटर की दूरी पर है।https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/lakhamandal-hindi-news-2339617/ हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर लाखमंडल चकराता Patrika News hindi 2021-01-06 लाखामंडल समुद्र तल से 1372 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है, लाखामण्डल चकराता से 60 किमी, मसूरी से 75 वह देहरादून से 128 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है।https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-lakhamandal-if-famous-place-of-uttarakhand-jagran-special-18750541.html यहां की गर्इ थी पांडवों को जीवित जलाने की कोशिश, जानिए कर्इ रोचक रहस्य लाखमंडल चकराता Dainik Jagran hi 2021-01-06 लाखमंडल विशेषरूप से महाभारत काल से संबधित माना जाता है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा करवायी गयी खुदाई में लाखों मूर्तियों के अवशेष मिले है, यह भी एक कारण है की इसका नाम लाखामंडल पड़ा। माना जाता है कि कौरवों ने पाड़ंवों को जलाने के लिए लाक्षागृह बनवाया था, और जहां उन्हें माता कुंती के साथ जिन्दा जलाने का षड़यंत्र रचा था। लाखामंडल में वह गुफा आज भी मौजूद है, जिससे होकर पांडव सकुशल बाहर आये थे, और इसके बाद पांडव द्वारा चक्रनगरी में एक महीने तक निवास किया गया था, जिसे आज चकराता https://web.archive.org/web/20210107063335/https://travelsunlife.com/chakrata-all-tourist-places-in-hindi/ 7 जनवरी 2021 नाम से जाना जाता है।https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-lakhamandal-if-famous-place-of-uttarakhand-jagran-special-18750541.html यहां की गर्इ थी पांडवों को जीवित जलाने की कोशिश, जानिए कर्इ रोचक रहस्य लाखमंडल चकराता Dainik Jagran hi 2021-01-06 यहां पांडवों, परशुराम, केदार और दिवा को समर्पित अनेक मंदिर भी बने हुए हैं। भीम और अर्जुन की आकृति को यहां बेहद खूबसूरती से पत्थर पर उकेरा गया है।
मोईगड झरना
देहरादून से 69 किलोमीटर दूर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर यह शांत और स्वच्छ झरना स्थित है। यमुनोत्री जाते वक्त यहां स्नान करके तरोताजा हुआ जा सकता है।
कानासर
ऊंची पहाड़ियों और घने बरसाती वनों से घिरा यह स्थान पर्यटकों के लिए आदर्श जगह है। यहां ठहरने के लिए फोरेस्ट रेस्ट हाउस की व्यवस्था है जिसके चारों ओर के नजारे काफी आर्कषक हैं। कानासर चकराता से 26 किलोमीटर दूर चकराता-ट्यूनी मार्ग पर स्थित है।
रामताल गार्डन
चकराता से 9 किलोमीटरदूर चकराता-मसूरी मार्ग पर रामताल गार्डन है। यह गार्डन 30 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है। सुंदर और हरा भरा यह गार्डन पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह है।
देव वन
चकराता से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ है। देव वन समुद्र तल से 9500 फीट की ऊंचाई पर है। यहां से हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाएं देखी जा सकतीं हैं।
आवागमन
वायुमार्ग - नजदीकी एयरपोर्ट जौली ग्रान्ट एयरपोर्ट है जो देहरादून से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यह एयरपोर्ट चकराता से तकरीबन 123 किलोमीटर दूर है। चकराता जाने के लिए यहां से बस या टैक्सी की सेवाएं ली जा सकती हैं।
रेलमार्ग - देहरादून रेलवे स्टेशन से चकराता राज्य परिवहन या निजी वाहन के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
सड़क मार्ग - मसूरी से चकराता जाने के लिए राज्य राजमार्ग से केम्पटी फॉल, यमुना पुल और लखवाड़ होते हुए चकराता पहुंचा जा सकता है। देहरादून से राष्ट्रीय राजमार्ग 72 से हरबर्टपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 123 से कालसी और वहां से राज्य मार्ग की सड़क के माध्यम से चकराता पहुंचा जा सकता है।
भ्रमण समय
मार्च से जून और अक्टूबर से दिसंबर में यहां जाना उपयुक्त होगा। जून के अंत और सिंतबर के मध्य यहां बरसात होती है। सर्दियों में यहां बहुत ठंड पड़ती है।
इन्हें भी देखें
देहरादून ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
चकराता तहसील व नगर, इम्पीरियल गैज़ेटीयर ऑफ़ इंडिया, संस्करण 10, पृष्ठ 125, सन् 1909 (अंग्रेज़ी में)
विकिमैपिया पर चकराता
देव वन - जंगल में रहते हैं देवता (हेलो हिमालय, हिन्दी चिट्ठा)
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:देहरादून जिला
श्रेणी:देहरादून ज़िले के नगर
श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण
श्रेणी:लाखामण्डल