411 REFERENCE · Wikipedia
मंदसौर ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंदसौर ज़िलाMandsaur district MP Mandsaur district map.svg मंदसौर 9,791 13,39,832 2011 140 तहसील 9 हिन्दी
मंदसौर ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मंदसौर है,"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 और मेवाड़ के अंतिम किले के रूप में मेवाड़ महाराणा द्वारा नियंत्रित किया जाता था और समय के साथ-साथ तोमर राजपूत द्वारा भी संरक्षित किया गया था।
नाम की उत्पत्ति
जिला मुख्यालय शहर, मंदसौर से इसका नाम पड़ा है। यह माना जाता है कि यह नाम मरहसौर से विकसित हुआ था, जो कि मरह और सौर या दसौर से से मिलकर बना हुआ था, जो कि दो गाँव के नाम थे जिनके विलय से इस शहर बना था। प्राचीन काल में इस शहर को दशपुर के नाम से जाना जाता था।
भूगोल
यह प्रदेश का औसत क्षेत्रफल वाला जिला है। जो 142 कि॰मी॰ उत्तर से दक्षिण और 124 कि॰मी॰ पूर्व से पश्चिम की ओर फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 5521 वर्ग कि॰मी॰ है। मंदसौर मप्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, यह जिला राजस्थान के चार जिलों पश्चिम और उत्तर में चित्तौड़गढ़, पश्चिम में प्रतापगढ़, उत्तर-पूर्व में कोटा और पूर्व में झालावाड़ के साथ ही दक्षिण में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सीमा से लगा हुआ है।
यह उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है। जो यह जिला 230’45’50’’ अक्षांश उत्तर और 250’2’55’’ अक्षांश उत्तर सामानांतर तथा 740 42’30’’ पूर्व और 750’50’20’’ पूर्व के मध्य स्थित है।
यह जिला उपसंभागों और 9 तहसीलों में बंटा हुआ है। तहसिल मुख्यालय कयामपुर, मुख्य तहसील मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ और गरोठ तथा तहसील मंदसौर एवं मल्हारगढ़ पश्चिम में स्थित है। जबकि सुवासरा, भानपुरा, गरोठ और सीतामऊ पूर्वीय भाग तथा दक्षिण में दलोदा तहसील स्थित हैं।
जलवायु
जिले का तापमान फरवरी के बाद से बढ़ना शुरू हो जाता है। मई में सामान्यतः सबसे अधिक गर्मी रहती है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 40.80 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.40 डिग्री से. रहता है। ग्रीष्म में दिन में गर्म और धूल भरी हवाएं चलती हैं। जून में मानसून से पूर्व तापमान 45 डि.से. तक पहुंच जाता है। जनवरी मौसम का सबसे सर्द महीना होता है, जिसमें अधिकतम तापमान 35 डि.से. तथा न्यूनतम तापमान 9.30 डि.से. तक रहता है।
उद्योग
यहां अफीम का उत्पादन विश्व में सबसे अधिक होता है। इस कारण भी यह जिला पूरे देश में जाना जाता है। स्लेट-पैंसिल उद्योग जिले का महत्वपूर्ण उद्योग है। यहॉ शक्कर उद्योग भी हैं। पवन चक्की के फार्म की स्थापना के लिए सी-डब्ल्यूईटी द्वारा जिले के कुछ हिस्सों का मुआवना किया गया है। जल्द ही वहा कुछ फार्मों की स्थापना की जायेगी।
जनसांख्यिकी
सन 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1183274 है। जिले में अनुसूचित जाति के 212262 और अनुसूचित जनजाति के 37526 लोग निवास करते हैं। यहां मालवी और मेवाड़ी की मिश्रित बोली बोली जाती है। जो राजस्थानी है।
संस्कृति
मंदसौर पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिवना नदी के किनारे स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के कारण यह देश भर में प्रसिद्ध है। इसे नेपाल के काठमांडु स्थित भगवान पशुपतिनाथ के समान ही माना गया है। यह मंदोदरी का जन्म स्थान भी है, जो रावण की पत्नी है, मंदसौर शब्द को मंदोदरी नाम से भी जोड कर देखा जाता है।
प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ
जीवाजी राव शुगर कंपनी लिमिटेड, डलौदा, जिला मंदसौर
मेसर्स राजाराम एंड ब्रदर्स, स्टार्च फैक्ट्री, मंदसौर
मंदसौर स्टील प्रा.लिमिटेड, मंदसौर
मंदसौर टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड
एमआईडी इंडिया स्पिनिंग मिल्स, मंदसौर
हिन्दुस्तान सोया लिमिटेड, मंदसौर
मिल्क डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्शन जग्गाखेड़ी, मंदसौर
गार्लिको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंडस्ट्रीज एरिया, मंदसौर
मंदसौर फेयरो एलायंस लिमिटेड, भूनियाखेड़ी, मंदसौर
भारत राज इंडस्ट्रीज, मंदसौर
ऋतुराज प्लास्टिक, इंडस्ट्रीज एरिया, मंदसौर
माइक्रो केमिकल्स इंडिया, इंडस्ट्रियल इस्टेट मंदसौर
पान स्टील प्रा. लिमिटेड़, इंडस्ट्रियल एरिया, मंदसौर
माइक्रो आर्गेनिक इडिया, स्कीम नं.1, नई आबादी, मंदसौर
शैक्षणिक संस्थान
राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय, मंदसौर
हरे कृष्णा इंस्टीट्यूट,मंदसौर
प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मंदसौर
मंदसौर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी मंदसौर
बी.आर. नाहटा कालेज ऑफ फार्मेसी, मंदसौर
शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर
डॉ॰ अम्बेडकर कालेज ऑफ मैनेजमेंट मंदसौर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र, मंदसौर
नेहरू लॉ कालेज,मंदसौर
स्मृति कामर्स कालेज मंदसौर
एग्रीकल्चर कालेज, मंदसौर
जे.एन.के.वी.वी. एग्रीकल्चरल रिसर्च सेंटर मंदसौर
शासकीय संगीत महाविद्यालय, मंदसौर
शासकीय डिग्री कालेज, मंदसौर
शासकीय कन्या महाविद्यालय, मंदसौर
शासकीय महाविद्यालय, गरौठ जिला मंदसौर
सेठ एच.सी. कालेज भानपुरा, जिला मंदसौर
नटनागर रिसर्च इंस्टीट्यूट सीतामऊ, मंदसौर
सेंट्रल स्कूल, मंदसौर
शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, नं. 1 मंदसौर
शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, नं 2 मंदसौर
शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री बालागंज मंदसौर
शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल, मंदसौर
सेंट थामस कान्वेंट स्कूल मंदसौर
जिला अध्यक्ष शहडोल शिक्षा विभाग
धरमहेंद्र सिंह देवडा डाटा एंट्री प्रभारी शहडोल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित है
दर्शनीय स्थल
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर
नालछा माता मन्दिर , मन्दसौर
चंदवासा-धर्मराजेश्वर, गऱोठ
बही पार्श्वनाथ जैन मंदिर, पिपल्या मंडी
हिंगलाजगढ़ हिल फोर्ट, भानपुरा
गांधी सागर बांध, भानपुरा
श्री गोवर्धन नाथ मन्दीर मन्दसौर
आस्था कम्प
मोडी (मयुरवाहिनी) माताजी मन्दिर सीतामऊ
कोटेश्वर महादेव मन्दिर मोरकेदा सीतामऊ
तेलिया टैंक मंदसौर
धुंधड़का मंदसौर
कुमार गुप्त के अभिलेख मंदसौर
मंदसौर का किला
इन्हें भी देखें
कयामपुर
मंदसौर
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के जिले
अफजलपुर मध्य प्रदेश जो कि सैनिकों के लिए पहचाना जाता है यह सर्वाधिक सैनिक वाला गांव है यह गांव जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस गांव की जनसंख्या करीब 8000 है यहां की वह हर साल सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करते आ रहे इस गांव में विश्व प्रसिद्ध सूर्य के प्रतिमा भी हैमौजूद
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*