Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोकरनाग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोकरनाग (Kokernag), जिसे ब्रंग कोकरनाग (Brang Kokernag) भी कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनन्तनाग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है। कोकरनाग ब्रेंग घाटी में स्थित है। == नामोत्पत्ति == कश्मीरी भाषा में "नाग" का अर्थ "पानी का चश्मा" होता है, जो मूल रूप से संस्कृत का शब्द है। यह अनंतनाग (यानि "अनंत या अनगिनत चश्में") जैसे नामों में देखा जा सकता है। "कोकर" को लेकर कुछ विवाद है। सम्भव है कि यह संस्कृत के "कुकुड" शब्द से आया हो, जिस से कोकरनाग का अर्थ "मुर्गियों का चश्मा" हो सकता है, और वास्तव में भी यहाँ फूटने वाले चश्में की धाराएँ एक मुर्गी के पंजे की आकृति बनाकर बहती हैं। अन्य स्रोतों के अनुसार "कोकरनाग" का मूल रूप "कोह कन नाग" है, यानि "पहाड़ के नीचे का चश्मा"। == इन्हें भी देखें == ब्रेंग घाटी अनन्तनाग ज़िला == सन्दर्भ ==