Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साख़ा गणतंत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साख़ा (याकूतिया) गणतंत्रРеспублика Саха (Якутия)Саха ӨрөспүүбүлүкэтэSakha (Yakutia) Republic Sakha in Russia.svg याकूत्स्क ३०,८३,५२३ ९,५८,५२८ २०१० ०.३१ उलूस ३४ साख़ा, रूसी, अन्य भाषाएँ right|thumb|250px साख़ा (याकूतिया) गणतंत्र (रूसी: Республика Саха (Якутия), रेसपूब्लिका साख़ा (याकूतिया); साख़ा: Саха Өрөспүүбүлүкэтэ; अंग्रेज़ी: Sakha (Yakutia) Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह पूर्वोत्तर साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और आकार में लगभग भारत से ज़रा छोटा ही है। यह दुनिया में किसी भी राष्ट्रीय उपखंड (जैसे कि प्रान्त, प्रदेश, आदि) से बड़ा है - कहा जा सकता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा प्रांत है। यह इतना बड़ा है कि इसके अन्दर तीन समय क्षेत्र आते हैं। अगर साख़ा गणतंत्र एक स्वतन्त्र देश होता तो वह विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश होता (भारत के बाद और आरजेन्टीना से पहले)। इसकी राजधानी याकूत्स्क​ शहर (Якутск, Yakutsk) है।Corporate Social Responsibility in the Mining Industries, Natalia Yakovleva, pp. 126, Ashgate Publishing, Ltd., 2005, ISBN 978-0-7546-4268-8, ... The Republic of Sakha (Yakutia) is the largest territorial unit within the Russian Federation, which is situated in the remote northeastern part of the country, and is characterized with severe climatic conditions ... साख़ा गणतंत्र में रहने वाला सबसे बड़ा समुदाय तुर्क-मूल के याकूत लोग हैं और दूसरा सबसे बड़ा समुदाय रूसी लोगों का है। यह रूस के दस स्वशासित तुर्क गणतंत्रों में से एक है और इसके विश्व-भर के तुर्क-मूल वाले देशों के साथ क़रीबी सम्बन्ध हैं, जैसे कि उज़बेकिस्तान, काज़ाख़स्तान, तुर्की, वग़ैराह। याकूत लोग, जिन्हें साख़ा लोग भी कहते हैं, पारंपरिक रूप से अपना गुज़ारा गाय और घोड़ों के मवेशी-पालन से करते हैं, हालांकि इस इलाके की अन्य जातियों में रेनडियर-पालन पर अधिक ज़ोर है। माना जाता है कि साख़ाओं के पूर्वज सैंकड़ों साल पहले मध्य एशिया से आये थे।Environmental Justice and Sustainability in the Former Soviet Union, Julian Agyeman, Yelena Ogneva-Himmelberger, pp. 190, MIT Press, 2009, ISBN 978-0-262-51233-6, ... Sakha were one of those peoples, Turkic-speaking native agro-pastoralists who adapted their horse- and cattle-breeding subsistence to the subarctic environment of the western Sakha Republic in northeastern Siberia. Sakha's Turkic ancestors migrated from Central Asia to the shores of Lake Baikal in the 900s and then traveled north, from the thirteenth century, following the Lena River to Sakha's present home ... इन्हें भी देखें याकूत लोग रूस के गणतंत्र सन्दर्भ 2 श्रेणी:साख़ा गणतंत्र श्रेणी:रूस के गणतंत्र श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग श्रेणी:साइबेरिया