411 REFERENCE · Wikipedia
ताल छापर अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb| राजस्थान के ताल छापर अभयारण्य में काला हिरण
ताल छापर अभयारण्य IV चूरू जिला, राजस्थान, भारत छापर 27.798141 N 74.434937 E dms inline,title राजस्थान सरकार
ताल छापर अभयारण्य भारत के शेखावाटी क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के चुरू जिले में स्थित है। यह काले हिरणों के लिए जाना जाता है और यहां विभिन्न प्रकार के पक्षी भी पाए जाते हैं। यह अभयारण्य थार मरुस्थल के किनारे और नोखा-सुजानगढ़ राज्य हाईवे पर रतनगढ़ और सुजानगढ़ के बीच स्थित है। 11 मई 1966 को इसे अभयारण्य का दर्जा दिया गया।Tal Chhapar Black Buck Sanctuary https://www.insideindianjungles.com/wildlife-sanctuaries/tal-chhapar-wildlife-sanctuary/ 11 सितम्बर 2026 29 जून 2013 ताल छापर काला हिरण अभयारण्य
भूगोल
ताल छापर अभयारण्य थार रेगिस्तान के बीचों-बीच स्थित खारे पानी वाला एक समतल निचला क्षेत्र है जिसे स्थानीय भाषा में ताल कहा जाता है।Tal Chhapar Sanctuary https://www.naturesafariindia.com/birding-areas/tal-chhapar-sanctuary/ नेचर सफ़ारी इंडिया 11 सितम्बर 2026 1 जुलाई 2021 ताल छापर अभयारण्य यह 302 मीटर (991 फ़ीट) की ऊँचाई पर स्थित है और 719 हेक्टेयर (7.19 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में फैला हुआ है।Tal Chhapar Sanctuary http://www.rajasthantourism.gov.in/Attractions/EcoTourismZones/TalChaparSanctuary.aspx राजस्थानटूरिज्म 11 सितम्बर 2026 ताल छापर अभयारण्य 5 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120205204658/http://www.rajasthantourism.gov.in/Attractions/EcoTourismZones/TalChaparSanctuary.aspx bot: unknown यहाँ खुले घास के मैदान हैं जिनमें बबूल और खेजड़ी के वृक्ष छिटपुट रूप से फैले हुए हैं जो इसे एक आम सवाना जैसा रूप देते हैं।
वनस्पति और जीव
ताल छापर अभयारण्य कई प्रवासी पक्षियों के आने-जाने के रास्ते पर स्थित है। ये पक्षी सितंबर में इस क्षेत्र से गुज़रते हैं और मार्च तक यहीं रहते हैं। इन पक्षियों में ईस्टर्न इंपीरियल ईगल, टॉनी ईगल, पूर्वजगत गौरैया, काला बाज़ा और कुरजां आदि शामिल हैं।Tal Chhapar Sanctuary https://www.ranthamborenationalpark.com/tal-chhapar-sanctuary.html रणथंभौर 11 सितम्बर 2026 ताल छापर अभयारण्य यहाँ रहने वाले पक्षियों में स्काईलार्क, क्रेस्टेड लार्क, धौला पण्डुक और भूरी सिल्ही शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से खेजड़ी, बबूल, बेर, कैर और मोथिया घास की प्रजातियां प्रचुर मात्रा में मिलती हैं।
इन्हें भी देखें
रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान
राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य
कुम्भलगढ़ वन्य अभयारण्य
सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:राजस्थान के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:अभयारण्य