411 REFERENCE · Wikipedia
भौम-कर राजवंश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भौम राजवंश या कर राजवंश 8वीं से 10वीं शताब्दी के मध्य पूर्वी भारत के कुछ भागों पर शासन करने वाला एक राजवंश था। इनके राज्य का नाम "तोशल" था जिसके अन्तर्गत वर्तमान ओड़ीसा के कुछ भाग आते थे। आठवीं शताब्दी की अंत तक, भौम-करों ने पूर्व शैलोद्भव वंश के क्षेत्र पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। इस वंश के प्रारंभिक शासक बौद्ध धर्म का पालन करते थे, जबकि इसके बाद के शासक शैव और वैष्णव धर्म का अनुसरण करने लगे थे। इस वंश के शासकों में सात महिलाएँ भी शामिल थीं। लगभग 10वीं शताब्दी में भंज और सोमवंशी राजवंश ने भौम-करों को हरा कर इस क्षेत्र में अपना राज्य स्थापित कर लिया।
== शासकों की सूची ==
क्षेमंकर देव (736) महारानी वत्स देवी
शिवकर देव प्रथम (756 या 786) महादेवी जयावली देवी
शुभाकर देव प्रथम (790) महादेवी माधव देवी
शिवकर देव द्वितीय (809) महारानी मोहिनी देवी
शान्तिकर देव प्रथम (810-835) त्रिभुवन महादेवी प्रथम
शुभाकर देव द्वितीय (836) महारानी नर्णा देवी
शुभाकर देव तृतीय (839)
त्रिभुवन महादेवी प्रथम (846)
शान्तिकर देव द्वितीय हीरा महादेवी
शुभाकर देव चतुर्थ (881-884) त्रिभुवन महादेवी द्वितीय (पृथ्वी महादेवी)
शिवकर देव तृतीय (885) त्रिभुवन महादेवी तृतीय
त्रिभुवन महादेवी द्वितीय (890)
त्रिभुवन महादेवी तृतीय (896)
शान्तिकर देव तृतीय धर्म महादेवी
शुभाकर देव पंचम गौरी महादेवी और वकुल महादेवी
गौरी महादेवी
दंडी महादेवी (916 या 923)
वकुल महादेवी
धर्म महादेवी
== सन्दर्भ ==
== इन्हें भी देखें ==
भौम राजवंश -- प्राग्ज्योतिष (वर्तमान असम) का एक राजवंश