Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रॉकी (1981 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रॉकी रॉकी.JPG रॉकी का पोस्टर अमरजीत सुनील दत्त आर॰ डी॰ बर्मन भारत बी॰ भल्ला राही मासूम रज़ा (संवाद) संजय दत्त, टीना मुनीम 8 मई, 1981 भारत हिन्दी रॉकी 1981 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। यह सुनील दत्त द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म है और इसमें रीना रॉय, टीना मुनीम, अमज़द ख़ान, राखी, रंजीत, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुनील दत्त भी एक कैमियो में दिखाई देते हैं। सुनील की पत्नी और संजय की मां नरगिस की मौत के कुछ दिनों बाद ही फिल्म रिलीज हुई थी। संक्षेप शंकर (सुनील दत्त) शिक्षित युवक है, जो रतनलाल (अनवर हुसैन) द्वारा निर्माण व्यवसाय में कार्यरत है। शंकर संघ का नेता भी है और रतनलाल से कामगारों की सुरक्षा के उपायों को लागू कराना चाहता है। इससे पहले कि वह यह सब सुनिश्चित कर पाता, शंकर की दुर्घटना में मौत हो जाती है। उसकी पत्नी पार्वती (राखी) और बेटा राकेश उसके पीछे रह जाते हैं। इस घटना के कारण राकेश आघात में चला जाता है और यह आघात उसके दिमाग में हर बार दुहराता है जब उसकी माँ उसके पास आती है। पार्वती को राकेश से दूर रहने का निर्देश दिया जाता है और राकेश को रॉबर्ट (अमज़द ख़ान) और उसकी पत्नी कैथी (अरुणा ईरानी) द्वारा अपनाया जाता है और वे उसका नाम रॉकी रख देते हैं। सालों बाद, रॉकी (संजय दत्त) बिना यह जाने बड़ा हो गया है कि उसको जन्म देने वाली जन्म माँ कौन है। रॉकी अपने जीवन में बेपरवाह है। फिर वह रेनुका (टीना मुनीम) के साथ प्यार में पड़ जाता है। तब उसे यह पता चलता है कि वह वास्तव में राकेश है और यह कि उसकी माँ अभी भी जीवित है। उसे ये भी पता चलता है कि उसके पिता की आकस्मिक मृत्यु नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई। रॉकी अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए निकल पड़ता है। उसे बलात्कार पीड़िता (रीना रॉय) से मदद मिलती है। मुख्य कलाकार संजय दत्त ― राकेश / रॉकी डिसूजा टीना मुनीम ― रेनुका सेठ राखी ― पार्वती रीना रॉय ― लाजवंती (लच्छी) सुनील दत्त ― शंकर शक्ति कपूर ― आर॰ डी॰ अमज़द ख़ान ― रॉबर्ट डिसूजा अरुणा ईरानी ― कैथी इफ़्तेख़ार ― डाक्टर भगवानदास रंजीत ― जगदीश उर्फ जे॰ डी॰ शशिकला ― सोफिया सत्येन कप्पू ― राम अवतार अनवर हुसैन ― रतनलाल केष्टो मुखर्जी ― शराबी ड्राइवर गुलशन ग्रोवर ― जग्गी संगीत गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनन्द बक्शी दोस्तों को सलाम किशोर कुमार 6:08 आ देखें ज़रा किशोर कुमार, आशा भोंसले, आर॰ डी॰ बर्मन 8:33 क्या यही प्यार है किशोर कुमार, लता मंगेशकर 6:24 आओ मेरे यारों आओ किशोर कुमार 4:25 हम तुमसे मिले किशोर कुमार, लता मंगेशकर 6:00 गीत सुनोगे हुजूर आशा भोंसले 3:10 नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम अरुणा ईरानी फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0215132 रॉकी श्रेणी:1981 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में