411 REFERENCE · Wikipedia
यांत्रिक तरंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अयांत्रिक तरंग (मेकैनिकल वेव) वह तरंग है जो पदार्थ के कम्पन के कारण होती है। यांत्रिक तरंगों के संचरण के लिये माध्यम की आवश्यकता होती है। उदाहरण : ध्वनि के संचरण के लिए एक माध्यम कि आवश्यकता होती हैं पानी की तरंगें, पराश्रव्य तरंगें, तनी हुई डोरी का कम्पन आदि।
ये दो प्रकार की होती हैं ।
1) अनुप्रस्थ तरंग
2) अनुदैर्ध्य तरंग
1) अनुप्रस्थ तरंग:-यांत्रिक तरंग की गति के दौरान माध्यम के कारण दोलन करते हैं ।इन कणों का दोलन तरंगों की गति के दिशा के लंबवत होता है
जब माध्यम के कण तरंग की गति के दिशा के लंबवत कंपन करते हैं तो ऐसी तरंगों को अनुप्रस्थ तरंगे कहते हैं इनमें श्रंग और गर्त होते हैं
2) अनुदैर्ध्य तरंग :-जब माध्यम के कण तरंग गति की दिशा के समानांतर कंपन करते हैं तो उसे अनुदैर्ध्य तरंग कहते हैं यह तरंगे सभी माध्यमों में उत्पन्न की जा सकती है इन तरंगों का संचरण संपीड़न और विरलन के रूप में होता है