411 REFERENCE · Wikipedia
अक्षरा सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्षरा सिंह Akshara Singh.jpg अक्षरा सिंह अक्षरा सिंह Patna, BIHAR, भारत अभिनेत्री 2010-वर्तमान
अक्षरा सिंह भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। अक्षरा को एक्शन ड्रामा तबादला, राजनीतिक ड्रामा सरकार राज और एक्शन रोमांस सत्या जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह का जन्म स्थान बिहार पटना हुआ है
करियर
अक्षरा ने 2010 की एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की। वह बाद में 2011 की पारिवारिक नाट्य फ़िल्म, प्राण जाए पर वचन ना जाए में दिखाई दीं। अक्षरा 2016 की रोमांटिक ड्रामा ए बलमा बिहार वाला में खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दीं। जबकि वह 2017 की एक्शन ड्रामा सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम में पवन सिंह के साथ दिखाई दीं।
अक्षरा पहली बार 2015 में ज़ी टीवी पर काला टीका और सर्विस वाली बहू के साथ हिन्दी टेलीविजन में दिखाई दीं। अक्षरा ने बाद में सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो पोरस और सूर्यपुत्र कर्ण में भूमिकाएं निभाईं। वह रैप गाने भी लिखती हैं जिसे वह अपने सोशल मीडिया पे जारी करती हैं।अक्षरा सिंह का रैप सॉन्ग 'प्यार एक धोखा' हुआ वायरल, यूजर्स ने कहा 'अपना दुख सुना रही है.. https://www.abplive.com/entertainment/bhojpuri-cinema/akshara-singh-rap-song-pyar-ek-dhokha-hai-users-reminisce-her-relationship-with-pawan-singh-2422265 4 जून 2023 एबीपी न्यूज़ 2 जून 2023 hi
सन्दर्भ
श्रेणी:भोजपुरी अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग