411 REFERENCE · Wikipedia
पाई चार्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पाई चार्ट
पाई चार्ट सर्कल चार्ट एक गोलाकार सांख्यिकीय ग्राफ़िक है जो संख्यात्मक अनुपात को दर्शाने के लिए टुकड़ों में बाँटा जाता है। पाई चार्ट में प्रत्येक स्लाइस की चाप दैर्घ्य या लंबाई उस मात्रा के समानुपाती होता है जिसका वह प्रतिनिधित्व करता है। इसका यह नाम पाई जैसा दिखने के कारण रखा गया है क्योंकि यह कटा हुआ दिखाई देता है। इसे विभिन्न तरीकों से दर्शाया जाता है। सबसे पहले ज्ञात पाई चार्ट का श्रेय 1801 में प्रकाशित विलियम प्लेफ़ेयर की सांख्यिकीय ब्रेविअरी को दिया जाता है।आईएएन स्पेंस नो हंबल पाई: द ओरिजिन एंड द यूसेज़ ऑफ़ अ स्टैटिस्टिकल चार्ट जनर्नल ऑफ़ एजुकेशनल एंड बिहेवियरल स्टैटिस्टिक्स 2005 30 4 353-368 http://www.psych.utoronto.ca/~spence/Spence%202005.pdf 6 जून 2023 20 मार्च 2007 https://web.archive.org/web/20070320232857/http://www.psych.utoronto.ca/~spence/Spence%202005.pdf dead एडवर्ड तुफ़्ते द विज़ुअल डिस्प्ले ऑफ़ क्वांटिटेटिव इंफ़ॉर्मेशन http://faculty.salisbury.edu/~jtanderson/teaching/cosc311/fa21/files/tufte.pdf 2001 ग्राफ़िक्स प्रेस चेशिरे 0-9613921-4-2 6 जून 2023 व्यापार तथा जनसंचार जगत में पाई चार्ट का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। पाई चार्ट को अधिकतर मामलों में दूसरे क्षेत्रकों जैसे- बार चार्ट, बॉक्स प्लॉट, डॉट प्लॉट आदि से बदला जा सकता है।
इतिहास
सबसे पहले ज्ञात पाई चार्ट का श्रेय विलियम प्लेफ़ेयर की 1801 में प्रकाशित कृति स्टैटिस्टिकल ब्रेवियरी को दिया जाता है जिसमें दो ग्राफ़ का उपयोग किया गया। प्लेफ़ेयर ने पाई चार्ट की एक शृंखला का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन चार्टों में से एक चार्ट में 1789 से पहले एशिया, यूरोप और अफ़्रीका में स्थित तुर्की साम्राज्य के अनुपात को दर्शाया गया था। प्लेफ़ेयर के अनुसार अतिरिक्त जानकारी जोड़ने के लिए पाई चार्ट को तीसरे आयाम की आवश्यकता थी।
फ्लोरेंस नाइटिंगेल(महिला) ने पाई चार्ट को अधिक पठनीय बनाने के लिए इसे अनुकूलित किया, जिससे इसका व्यापक स्तर पर उपयोग किया गया। नाइटिंगेल ने पाई चार्ट का पुनर्विन्यास किया। ग्राफ़ उस समय मुर्गे की कल्गी जैसा दिखता था।
सन्दर्भ
श्रेणी:सांख्यिकीय आरेख
श्रेणी:सांख्यिकी