411 REFERENCE · Wikipedia
जवानी दीवानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जवानी दीवानी जवानी दीवानी.jpg जवानी दीवानी का पोस्टर रमेश बहल नरेन्द्र बेदी आर॰ डी॰ बर्मनआनंद बख्शी (गीत) इंदर राज आनंद कादर ख़ान (संवाद) रणधीर कपूर, जया भादुरी, बलराज साहनी 14 जुलाई 1972 भारत हिन्दी
जवानी दीवानी 1972 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह नरेन्द्र बेदी द्वारा निर्देशित की गई और इसमें रणधीर कपूर, जया भादुरी, बलराज साहनी और निरूपा रॉय मुख्य किरदारों में हैं। यह कादर ख़ान की संवाद लेखक के रूप में पहली फ़िल्म भी थी।स्मृतिः संवाद का जादूगर https://aajtak.intoday.in/story/kadar-khan-amitabh-bachchan-comedian-sanjida-dialogue-1-1052497.html इंडिया टुडे 8 जनवरी 2019 hi 7 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190107170644/https://aajtak.intoday.in/story/kadar-khan-amitabh-bachchan-comedian-sanjida-dialogue-1-1052497.html 7 जनवरी 2019 live इसे मुख्य तौर पर आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किये गए गीतों के लिये याद किया जाता है, विशेषकर "जानेजाँ ढूंढता फिर रहा", "ये जवानी है दीवानी", "सामने ये कौन आया" और "नहीं नहीं अभी नहीं"।
संक्षेप
मधु (निरूपा रॉय) को अपने ठाकुर भाई (इफ़्तेख़ार) के एक कर्मचारी के बेटे रवि आनंद (बलराज साहनी) से प्यार हो जाता है। जब उनकी शादी होती है, तो ठाकुर उनके साथ सभी संबंध तोड़ लेता है। वह रवि के घर में चली जाती है, जहां वे उसके छोटे भाई विजय (रणधीर कपूर) के साथ रहते हैं।
सालों बाद, वह एक बेटे को जन्म देती है, और अपने भाई के साथ रिश्ते सुधारने का प्रयास करती है, लेकिन कोई फायदा नहीं होता। इसके बाद, विजय, स्कूल में एक लड़की, नीता (जया भादुरी) से मिलता है, जिसमें माता-पिता की सामान्य समस्याएँ होती हैं। वह ठाकुर की बेटी निकलती है, और उसकी शादी बैनी सिन्हा (नरेन्द्र नाथ) से करने का उसके पिता ने वादा किया हुआ है।
मुख्य कलाकार
रणधीर कपूर — विजय आनंद
जया भादुरी — नीता ठाकुर
बलराज साहनी — रवि आनंद
निरूपा रॉय — मधु आनंद
इफ़्तेख़ार — ठाकुर
ए के हंगल — कॉलेज प्राध्यापक
नरेन्द्र नाथ — बैनी सिन्हा
पेंटल — रत्तन
सत्येन कप्पू — मामाजी
जगदीश राज — मिस्टर शर्मा
विजू खोटे — मिस्टर गुप्ता
ब्रह्म भारद्वाज — मिस्टर सिंहा
ललिता कुमारी — श्रीमती सिंहा
दल
निर्देशक - नरेन्द्र बेदी
लेखक - इंदर राज आनंद
निर्माता - रमेश बहल
संगीतकार - आर॰ डी॰ बर्मन
गीतकार - आनंद बख्शी
पार्श्वगायक - आशा भोसले, किशोर कुमार
संगीत
गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी सामने ये कौन आया किशोर कुमार 4:10 लोकप्रिय गीत नहीं नहीं अभी नहीं किशोर कुमार, आशा भोंसले 4:04 लोकप्रिय गीत अगर साज़ छेड़ा तो किशोर कुमार, आशा भोसले 3:25 लोकप्रिय गीत जानेजाँ ढूंढता फिर रहा किशोर कुमार, आशा भोंसले 5:55 लोकप्रिय गीत ये जवानी है दीवानी किशोर कुमार 4:26 लोकप्रिय गीत हाय तौबा मुझे तूने आशा भोंसले 2:58
गीत "जानेजाँ ढूंढता फिर रहा" बिनाका गीत माला की 1972 वार्षिक सूची पर 26वे पायदान पर रहा। हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी (2013) का शीर्षक इसी फिल्म के लोकप्रिय गीत से लिया गया है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0155775 जवानी दीवानी
श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में