411 REFERENCE · Wikipedia
क्या लव स्टोरी है
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्या लव स्टोरी है (अनुवाद: क्या प्रेमकहानी है) सन् 2007 की हिंदी भाषा की भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में तुषार कपूर और आयशा टाकिया मुख्य भूमिकाओं में हैं तथा बिक्रमजीत कंवरपाल, सुजाता कुमार और राहुल सिंह सहयोगी भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म का निर्देशन लवली सिंह ने किया हैं। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन शहर में हुई थी। फ़िल्म की टैगलाइन है व्हाट इफ... सिंपलिसिटी इज़ ऑल यू नीड। फ़िल्म 17 मार्च 2007 को सिनेमाघरों मे रिलीज़ हुई थी।
== पटकथा ==
कहानी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर पर आधारित है। अर्जुन एक अमीर अनाथ लड़का है। वह अपने दोस्तों रोमियो और चीकू के साथ फुर्सत में समय बिताता है और खासतौर पर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालता है। एक दिन अर्जुन की मुलाकात काजल से होती है और वह तुरंत उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। वह काजल से दोस्ती कर लेता है, लेकिन उसके लिए अपनी भावनाओं को कबूल करने में झिझकता है। एक दिन काजल अर्जुन के प्रेम पत्र का एक हिस्सा पढ़ लेती है, हालांकि वह इस बात से अनजान रहती है कि अर्जुन ने वह पत्र उसी के लिए लिखा है। एक दिन काजल उसे बताती है कि वह अपने जीवनसाथी के रूप में किसी ऐसे व्यक्ति को चाहती है जो अपने बलबूते पर सफलता पाये, ना कि किसी ऐसे व्यक्ति को जिसके लिए उसके पूर्वजों ने पैसा छोड़ रखा हो। यह सुनकर अर्जुन मुंबई चला जाता है और एक आर्किटेक्ट के रूप में अपना करियर बनाता है।
== कलाकार ==
आयशा टाकिया – काजल मेहरा
तुषार कपूर – अर्जुन भट्ट
करण हुक्कू – रणवीर ओबेरॉय
बिक्रमजीत कंवरपाल – मिस्टर रोनित मेहरा (काजल के पिता)
सुजाता कुमार – संजना ओबेरॉय (रणवीर की मां)
राहुल सिंह – अर्जुन के दोस्त चीकू
श्याम मशालकर – अर्जुन के दोस्त रोमियो
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
क्या लव स्टोरी है इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर