Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उगादि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|उगादि पर्व के लिए सजी पूजा की थाली। उगादि या युगादि हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल का दिन है। इसे भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक राज्यों में मनाया जाता है। यह इन क्षेत्रों में हिंदू पंचांग के चैत्र महीने के पहले दिन उत्सवपूर्वक मनाया जाता है।Desk WD Feature कैसे मनाते हैं उगादी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि https://hindi.webdunia.com/hindu-religion/ugadi-2024-date-124040800021_1.html 8 जुलाई 2024 वेबदुनिया hi यह आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है। 2024 में ये 9 अप्रैल को मनाया गया था।लाइव एबीपी Happy Ugadi 2024 Wishes: उगादी के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें इस पर्व की शुभकामनाएं और दे बधाई https://www.abplive.com/lifestyle/religion/happy-ugadi-2024-wishes-messages-images-greetings-whatsapp-status-quotes-2660544 8 जुलाई 2024 एबीपी न्यूज़ 9 अप्रैल 2024 hi इस दिन फर्श पर रंगोली बनाई जाती है। तोरण नामक दरवाजों पर आम के पत्तों की सजावट की जाती है।नेटवर्क प्रभासाक्षी न्यूज तेलुगु और कन्नड़ समुदायों के लोग उत्साह से मना रहे उगादि का त्यौहार, जानें इससे जुड़े रिवाज https://www.prabhasakshi.com/trending/people-of-telugu-and-kannada-communities-are-celebrating-the-festival-of-ugadi-with-enthusiasm 8 जुलाई 2024 9 अप्रैल 2024 hi नए कपड़े ख़रीदे जाते है और उपहार में दिए जाते हैं। गरीबों को दान देना, तेल मालिश के बाद विशेष स्नान करना, पचड़ी नामक एक विशेष भोजन तैयार करना और मंदिरों में जाना। यह सब भी इसी पर्व को मनाने के तरीके हैं। त्यौहार की तैयारियाँ एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती हैं। घरों की अच्छी तरह से सफाई की जाती है।लोग धोती समेत नए कपड़े खरीदते हैं और त्यौहार के लिए नई चीजें खरीदते हैं। अपने घरों के प्रवेश द्वार को ताजे आम के पत्तों से सजाते हैं। हिंदू परंपरा में आम के पत्तों और नारियल को शुभ माना जाता है और उगादि पर इनका इस्तेमाल किया जाता है। लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। उगादि का उत्सव धार्मिक उत्साह और सामाजिक उल्लास से मनाया जाता है। इसी दिन को भारत के कई अन्य हिस्सों में हिंदुओं द्वारा नए साल के रूप में मनाया जाता है। जिसमें महाराष्ट्र का गुड़ी पड़वा शामिल है।उगादी, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और हिंदू नव वर्ष के साथ त्यौहारों का लगा मेला https://chetnamanch.com/jyotish-dharam-karam/gudi-padwa-ugadi-navratri-celebration-festival-fair-organized-with-ugadi-navratri-gudi-padwa-and-hindu-new-year-151720/ 8 जुलाई 2024 चेतना मंच 9 अप्रैल 2024 hi सन्दर्भ श्रेणी:भारत में त्यौहार श्रेणी:आंध्र प्रदेश की संस्कृति श्रेणी:तेलंगाना श्रेणी:कर्नाटक के उत्सव श्रेणी:हिंदू त्योहार