Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोदक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोदक एक प्रकार का पकवान है जो चावल के आटे, खोये तथा चीनी से बनाया जाता है।मोदक एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसे महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है। बाजार में आज स्टीम्ड मोदक, फ्राइड मोदक, चॉकलेट मोदक और ड्राई फ्रूट मोदक देखने को मिलते हैं और सभी का अपना अलग स्वाद है। गणेश उत्सव के मौके पर ज्यादातर लोग घर पर ही मोदक बनाना पसंद करते हैं तो इस बार आप भी हमारी इस रेसिपी के साथ इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं।मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं गणेश चतुर्थी की पूजा महाराष्ट्र के साथ ही देश की कई राज्यों में लोग बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा से मनाते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग अपने घरों में बप्पा की मूर्ति विराजित करते हैं। गणेश जी की पूजा में मोदक लड्डू का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी पर्व मोदक के बिना अधूरा है। भगवान गणेश का पसंदीदा माना जता है मोदक। यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों में ही कमाल होती है। मोदक न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी कई हैं। इसके फायदों के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी बताया है। उन्होंने विस्तार से बताया है कि मोदक में डाली जाने वाली सामग्री किसी के स्वास्थ्य को कैसे बढ़ावा देती है। चावल का आटा, घी, नारियल, गुड, ड्राई फ्रूट्स से तैयार मोदक के सेवन से सेहत पर कई लाभ होते हैं। वजन कम करना है, तो भी आप मोदक को अपनी वेट लॉस डायट प्लान में शामिल कर सकते हैं। जानिए, मोदक लड्डू के फायदे श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ