411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रेस केली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ग्रेस केली
वे मोनाको की राजकुमारी थी जो हॉलिवुड अभिनेत्री के रूप में भी काफी लोकप्रीय हुई थीं।
उन्होंने डायल एम फॉर मर्डर और रियर विंडो नामक फ़िल्मों मे अभिनेत्री के रूप में काम किया था।
१९८२ में मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे खुद ही कार चला रही थी। कार का ब्रेक फ़ेल होने के कारण उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया था।
दुर्घटना के समय उनकी सबसे छोटी बेटी स्टीफ़ानी भी उनके साथ थीं जिन्हें बहुत मामूली चोट आई थी।
अचानक आई केली की मौत की ख़बर ने लोगों को चौंका दिया था। क्योंकि उनकी दुर्घटना के बाद भी राजमहल से जारी वकतव्य में कहा गया था कि उनकी पसली की हड्डी और पैरों के टूटने के बावजूद उनकी हालत स्थिर थी। वे ख़तरे से बाहर बताई गई थी।
श्रेणी:हॉलिवुड अभिनेत्री
श्रेणी:मोनाको