411 REFERENCE · Wikipedia
नेशनल असोसियेशन फॉर दि एडवान्स्मेन्ट ऑफ कलर्ड पीपल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2015
thumb|right|NAACP नेता, 1956
नेशनल असोसियेशन फॉर दि एडवान्स्मेन्ट ऑफ कलर्ड पीपल (एनएएसीपी, NAACP) एक अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक अधिकार समूह है। इसकी स्थापना 1909 में साठ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा की गई थी। इसका मूल उद्देश्य नस्लीय घृणा और नस्लीय भेदभाव को समाप्त करना, अफ्रीकी अमेरिकी लोगों के लिए आर्थिक समानता और राजनीतिक, शैक्षिक व सामाजिक अधिकार प्राप्त करना था।
एनएएसीपी का मुख्यालय बाल्टीमोर, मेरीलैंड में स्थित है। कैलिफोर्निया, न्यूयार्क, मिशिगन, कोलोराडो, जॉर्जिया, टेक्सास और मेरीलैंड में इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसके काम में राजनैतिक गतिविधियाँ, समाज शिक्षा और पुरस्कार शामिल हैं।
श्रेणी:संगठन