Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारत का राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग एक स्वायत्त संस्था है जिसकी स्थापना २००६ में की गयी थी। २००५ में भारत सरकार ने सी रंगराजन की अध्यक्षता वाली आर्थिक सलाहकार समिति की संस्तुति के आधार पर इसकी स्थापना का निर्णय लिया। आयोग में एक अंशकालिक अध्यक्ष, चार अंश कालिक सदस्य तथा एक पदेन सदस्य हैं। भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् का पद विशेष रूप से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अध्यक्ष के तौर पर सृजित किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के लिए विशेष रूप से सृजित भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् का पद आयोग के सचिव हैं। वे भारत सरकार में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव भी हैं। == पृष्ठभूमि == डा.सी. रंगराजन की अध्यक्षता में जनवरी,2000 में सरकार द्वारा गठित आयोग द्वारा देश में सांख्यिकीय प्रणाली तथा सरकारी सांख्यिकी के समस्त कार्यक्षेत्र की समीक्षा की गई। रंगराजन आयोग ने अगस्त, 2001 में सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस आयोग की प्रमुख सिफारिशों में से एक सिफारिश देश के सभी कोर सांख्यिकीय कार्यकलापों हेतु एक नोडल तथा शक्ति प्रदत्त निकाय के रूप में सांख्यिकीय संबंधी एक स्थायी राष्ट्रीय आयोग स्थापित करने के बारे में थी ताकि सांख्यिकीय प्राथमिकताओं तथा मानकों का विकास, प्रबोधन एवं प्रवर्तन किया जा सके और सांख्यिकी से जुड़े विभिन्न अभिकरणों के बीच सांख्यिकीय समन्वय सुनिश्चित हो सके। रंगराजन आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि शुरुआती तौर पर आयोग का गठन सरकारी आदेश के माध्यम से किया जाए। रंगराजन आयोग के सिफारिशों के अनुसरण में, 1 जून,2005 को, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया। आयोग में एक अंशकालिक अध्यक्ष, चार अंश कालिक सदस्य तथा एक पदेन सदस्य हैं। भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् का पद विशेष रूप से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अध्यक्ष के तौर पर सृजित किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के लिए विशेष रूप से सृजित भारत के मुख्य सांख्यिकीविद् का पद आयोग के सचिव हैं। वे भारत सरकार में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव भी हैं। == इन्हें भी देखें == केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन भारतीय सांख्यिकी संस्थान == बाहरी कड़ियाँ == राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का जालघर National Statistical Commission (NSC)