Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिटी ऑफ़ वेस्टमिंस्टर (अंग्रेज़ी: City of Westminster) लंदन का एक बरो है। यह क्षेत्र, लंदन शहर के मध्य में, थेम्स नदी के किनारे स्थित है। यह ऐतिहासिक इलाका, मध्यकाल से ही, पूरे इंग्लैंड और संयुक्त अधिराज्य का राजनैतिक केंद्र रहा है। ब्रिटिश राजतंत्र और ब्रिटिश सरकार से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक इमारतें स्थित हैं, जिनमें:ब्रिटिश शासक का आधिकारिक निवास, बकिंघम पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर पैलेस(ब्रिटिश संसद भवन), सेंट जेम्स पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास, 10 डाउनिंग स्ट्रीट शामिल हैं। यह थेम्स के बाएँ तीर पर अवस्थित है। कुछ बगीचों और उद्यानों के अलावा, इस क्षेत्र का जनघनत्व काफ़ी अधिक है। इन्हें भी देखें ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स हाउस ऑफ़ कॉमन्स बकिंघम पैलेस वेस्ट्मिन्स्टर का महल टावर ऑफ़ लंदन वाइटहॉल महल वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी वेस्ट्मिन्स्टर ब्रिज ईबरी स्ट्रीट श्रेणी:लंदन के बरो