411 REFERENCE · Wikipedia
कार्बोनिल समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|एक कार्बोनिल समूह (C=O) के साथ एक कीटोन यौगिक।
कार्बनिक रसायन में कार्बोनिल समूह (Carbonyl group) एक प्रकार्यात्मक समूह है जिसका रासायनिक सूत्र C=O है। अर्थात् एक कार्बन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु द्वि-आबन्ध से जुड़े होते हैं एवं कार्बन परमाणु पर दो-संयोजकता खुली (अर्थात् कोई अल्किल शृंखला से जुड़ सकते हैं) होती हैं। यह कई बड़े प्रकार्यात्मक समूहों के घटक के रूप में कार्बनिक यौगिकों के कई वर्गों (जैसे कि एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल) में सामान्य रूप से पाया जाता है। कार्बोनिल समूह वाले यौगिक को अक्सर कार्बोनिल यौगिक कहा जाता है।The Carbonyl Group 1966 Saul Patai 9780470771051 10.1002/9780470771051 John Wiley & Sons PATAI'S Chemistry of Functional Groups 1The Carbonyl Group 1970 Jacob Zabicky 9780470771228 10.1002/9780470771228 John Wiley & Sons PATAI'S Chemistry of Functional Groups 2
कार्बोनिल शब्द का उपयोग अकार्बनिक यौगिकों या कार्बधातु मिश्रणों में कार्बन मोनोऑक्साइड के लिगैंड के रूप में भी किया जा सकता है। जैसे धातु कार्बोनिल का एक उदाहरण निकल कार्बोनिल है।
स्पेक्ट्रोस्कोपी
अवरक्त स्पेक्ट्रमिकी: C=O द्वि-आबन्ध लगभग 1600–1900 सेमी−1 (5263 nm से 6250 nm) के बीच तरंग संख्याओं के अवरक्त प्रकाश को अवशोषित करता है। अवशोषण स्पेक्ट्रम का सही भाग अणु की ज्यामिति से समझा जाता है। इस अवरक्त अवशोषण स्पेक्ट्रम पर प्रदर्शित होने वाले इस अवशोषण को "कार्बोनिल प्रसार" के रूप में जाना जाता है।Mayo D.W., Miller F.A and Hannah R.W “Course Notes On The Interpretation of Infrared and Raman Spectra” 1st Ed. John Wiley & Sons Inc, 2004: New Jersey. 0-471-24823-1. इसके अतिरिक्त जल में प्रोपेनोन का पराबैंगनी-दृश्य प्रकाश स्पेक्ट्रम 257 नैनोमीटर पर कार्बोनिल द्वारा अवशोषण प्रदर्शित करता है।http://media.rsc.org/Modern%20chemical%20techniques/MCT4%20UV%20and%20visible%20spec.pdf Archived copy 2015-07-11 dead https://web.archive.org/web/20150824053622/http://media.rsc.org/Modern%20chemical%20techniques/MCT4%20UV%20and%20visible%20spec.pdf 2015-08-24
नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद: C=O द्वि-आबन्ध चारो तरफ के परमाणुओं के अनुरूप अलग-अलग अनुनाद प्रदर्शित करता है। कार्बोनिल कार्बन-13 (13C) का नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद 160-220 पीपीएम की सीमा में होता है।NMR Spectroscopy. 13C NMR https://organicchemistrydata.org/hansreich/resources/nmr/?index=nmr_index%2F13C_shift organicchemistrydata.org https://web.archive.org/web/20240106080835/https://organicchemistrydata.org/hansreich/resources/nmr/?index=nmr_index%2F13C_shift 6 जनवरी 2024 20 अक्टूबर 2021
सन्दर्भ
कार्बोनिल यौगिक
श्रेणी:कार्यात्मक समूह