411 REFERENCE · Wikipedia
3 इडियट (संगीत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
३ इडियट साउंडट्रैक २७ नवम्बर २००९ संगीत २९:२२ हिन्दी टी-सीरीज़ (२००९-२०२१)ज़ी म्यूज़िक कंपनी (२०२१-वर्तमान) शान्तनु मोईत्रा फिर कभी २००९ वैल डन अब्बा २०१० शान्तनु मोईत्रा
३ इडियट २००९ की उसी नामक हिन्दी भाषा की भारतीय फिल्म का साउंडट्रैक है, जिसे राजकुमार हिरानी ने लिखा एवं निर्देशित किया और अभिजात जोशी ने सह-लिखन किया। इस ध्वनिपट्टी में पाँच मूल गीत और दो रिमिक्स शामिल हैं, जिनका रचना एवं संकलन शान्तनु मोईत्रा ने किया और बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे।
ध्वनिपट्टी एलबम टी-सीरीज़ द्वारा २७ नवंबर २००९ को जारी की गई, जिसे समीक्षकों ने मोइतरा की संगीत रचना के लिए सराहा और यह उस वर्ष की सबसे अधिक बिकने वाली बॉलीवुड ध्वनिपट्टियों में से एक बनी।http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce Music Hits 2000–2009 (Figures in Units) Box Office India https://web.archive.org/web/20080215081557/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=286&catName=MjAwMC0yMDA5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce 15 February 2008 14 March 2021 dead इस एलबम ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी पुरस्कार, पाँच ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी पुरस्कार प्राप्त किए तथा फिल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए एक नामांकन हासिल किया। “आल इज़ वेल” गीत उस वर्ष के शीर्ष दस बॉलीवुड गीतों में शामिल हुआ और युवाओं के बीच सनसनी बन गया। इसे बाद में २०२१ में ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा पुनः जारी किया गया
परिप्रेक्ष्य
शान्तनु मोईत्रा के अनुसार ३ इडियट की ध्वनिपट्टी उनके कॉलेज के दिनों की यादों से प्रेरित थी। प्रत्येक ट्रैक युवा वर्ग की मानसिकता से ओतप्रोत था। मोइतरा कहते हैं कि “यह फिल्म के लिए अब तक का सबसे जटिल संगीत संकलन था, क्योंकि हम युवा पीढ़ी की बात कर रहे थे, और पृथ्वी पर युवा से अधिक जटिल प्राणी कोई नहीं।”https://zeenews.india.com/entertainment/musicindia/college-days-were-an-inspiration-for-3-idiots-music-composer-lyricist_47287.html College days were an inspiration for '3 Idiots' music: Composer, lyricist 2009-11-25 Zee News en 2021-10-19 स्वानंद किरकिरे मुख्य गीतकार थे और पटकथा लेखन के दौरान ही इस परियोजना में शामिल हुए।https://www.onmanorama.com/entertainment/interview/i-used-to-travel-in-search-of-music-shantanu-moitra.html I used to travel in search of music: Shantanu Moitra www.onmanorama.com 2021-10-19 कुल मिलाकर पाँच मूल गीत रचित किए गए और दो ट्रैकों का रिमिक्स तैयार किया गया। सोनू निगम प्रमुख प्लेबैक गायक थे, जिन्होंने सात में से पाँच ट्रैकों को अपनी आवाज दी। “जाने नहीं देंगे तुझे” गीत एक ही बैठक में शुरू से अंत तक रिकॉर्ड हुआhttps://zeenews.india.com/entertainment/musicindia/college-days-were-an-inspiration-for-3-idiots-music-composer-lyricist_47287.html College days were an inspiration for '3 Idiots' music: Composer, lyricist 2009-11-25 Zee News en 2021-10-19
फिल्म के लिए पहला रचित गीत “गिव मी सम सनशाइन” था, जिसे सूरज जगन और फिल्म के प्रमुख अभिनेता शर्मन जोशी ने गाया, जिससे शर्मन ने गायकी में पदार्पण किया। “आल इज़ वेल” गीत कॉलेज होस्टल में मुख्य कलाकारों पर फिल्माया गया था। यह एक मनोरंजक गीत है जो विद्यार्थियों के दर्शन और दृष्टिकोण को उजागर करता है। शंतनु ने वाद्य बजाने के बजाय बोतलें, थालियाँ और मेज़ों का प्रयोग कर इसकी रिकॉर्डिंग की।https://www.youtube.com/watch?v=vIHQI2R0qCI Shantanu Moitra talks about his work PK 3 Idiots Sonu Nigam 2017-05-05 Interview India 2021-10-19 Bollywood Hungama “ज़ूबी डूबी” एक मधुर धुन है, जिसे आमिर ख़ान और करीना कपूर पर फिल्माया गया और इसमें पुराने दौर का सुरम्य आकर्षण था। मोइतरा ने बताया कि “यह महान हिंदी फिल्म प्रेम गीतों को समर्पित श्रद्धांजलि है” और इसकी छायांकन शैली की भी उन्होंने प्रशंसा कीhttps://www.youtube.com/watch?v=vIHQI2R0qCI Shantanu Moitra talks about his work PK 3 Idiots Sonu Nigam 2017-05-05 Interview India 2021-10-19
ट्रैक सूची
सभी बोल स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखे गए हैं तथा सभी संगीत रचना शान्तनु मोईत्रा की है। रिमिक्स गीतों का संकलन डीजे ए-मिथ और दर्शन ने किया।
कलाकार आल इज़ वेल सोनू निगम स्वानंद किरकिरे शान 4:36 ज़ूबी डूबी निगम श्रेया घोषाल 4:06 बहती हवा सा था वो शान शांतनु मोइत्रा 5:02 गिव मी सम सनशाइन सूरज जगन शरमन जोशी 4:07 जाने नहीं देंगे तुझे सोनू निगम 3:31 आल इज़ वेल रीमिक्स निगम किरकिरे शान 4:41 ज़ूबी डूबी रीमिक्स निगम घोषाल 3:28
संदर्भ