Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीन ग्रह केन्द्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीन ग्रह केन्द्र (Minor Planet Center या MPC) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अंतर्गत काम करने वाली एक संस्था है जिसका काम विश्व-स्तर पर हीन ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करके उनकी कक्षाओं का अनुमान लगाना और इस सारी जानकारी को हीन ग्रह परिपत्रों (Minor Planet Circulars) के ज़रिये दुनिया-भर के खगोलशास्त्रियों तक पहुँचाना है। जब किसी नये हीन ग्रह की खोज होती है तो उसका औपचारिक रूप से हीन ग्रह नामांकन (Minor planet designation) भी यही संस्था करती है।Brian G. Marsden (1980). "The Minor Planet Center https://web.archive.org/web/20130626074134/http://link.springer.com/content/pdf/10.1007/BF01228757.pdf 26 जून 2013 " (PDF). Celestial Mechanics 22: 63–71. Bibcode:1980CeMec..22...63M https://web.archive.org/web/20190413002154/http://adsabs.harvard.edu/abs/1980CeMec..22...63M 13 अप्रैल 2019 . doi:10.1007/BF01228757. पृथ्वी-समीप वस्तुओं पर नज़र इस केन्द्र की एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी पृथ्वी-समीप वस्तुओं पर नज़र रखना है। यदि कोई नई पृथ्वी-समीप वस्तु किसी खगोलशास्त्री को मिलती है तो वह तुरंत हीन ग्रह केन्द्र को सूचित करता है। फिर हीन ग्रह केन्द्र उसकी कक्षा का अध्ययन करके यह अनुमान लगाता है कि उस वस्तु का पृथ्वी पर आने वाले काल में प्रहार करने का क्या ख़तरा है। इन्हें भी देखें हीन ग्रह क्षुद्रग्रह (ऐस्टेरोयड) धूमकेतू (कोमेट) सन्दर्भ 2 श्रेणी:खगोलशास्त्रीय संगठन