411 REFERENCE · Wikipedia
माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माणिकचन्द्र वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्थापित एक पत्रकारिता पुरस्कार है। यह मध्यप्रदेश के यशस्वी पत्रकार स्व॰ माणिकचन्द्र वाजपेयी की स्मृति में दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये, शाल, श्रीफल और स्मृति पट्टिका भेंट की जाती है। इस पुरस्कार की स्थापना सन् २००६ में की गयी थी।
स्व. वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि पर सन् २००६ के लिये यह पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार तथा राष्ट्रधर्म के पूर्व सम्पादक श्री भगवतीधर वाजपेयी, (जबलपुर) को प्रदान किया गया।
सन् 2007 में यह पुरस्कार श्री ओम प्रकाश कुन्द्रा, भोपाल को दिया गया था।
सन् २००८ के लिये श्री रामशंकर अग्निहोत्री को दिया गया है।
श्रेणी:भारतीय पत्रकारिता पुरस्कार
श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान