Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुद्रा बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुद्रा बैंक भारत में ८ अप्रैल २०१५ को आरम्भ हुआ। यह मुख्य रूप से सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों के वित्तपोषण पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा। मुद्रा बैंक का मतलब है 'माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट्स एण्ड रिफाइनेंस एजेंसी' (MUDRA)। मुद्रा बैंक का उद्देश्य युवा, शिक्षित और प्रशिक्षित उद्यमियों को मदद देकर मुख्यधारा में लाना है। इसकी स्थापना SIDBI के अधीन की गई हैं। मुद्रा बैंक के माध्यम से साधारण लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, दलितों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को वित्तीय समर्थन और ऋणों के माध्यम से उच्चाधिकारी लोन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य होता है। मुद्रा बैंक तीन श्रेणियों में विभाजित होता है - शिशु, तरुण और किशोर। शिशु श्रेणी में छोटे उद्यमियों को 50,000 रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है। तरुण श्रेणी में ऋण की राशि 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक होती है। और किशोर श्रेणी में ऋण की राशि 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक होती है। मुद्रा बैंक का मुख्य उद्देश्य छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान करके उन्हें स्वयं का व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और उनके जीवन की गुणवत्ता बेyहतर हो सके। मुद्रा बैंक के माध्यम से लोन लेने के लिए आवेदकों को न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण और प्रक्रियाएँ पूरी करनी होती हैं। इस तरह, मुद्रा बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण उद्यमियों को वित्तीय समर्थन प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सक्रिय साधक है। https://jankariindia.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8/ मुद्रा बेंक जानकारी 22 जुलाई 2023 22 जुलाई 2023 https://web.archive.org/web/20230722075658/https://jankariindia.com/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8/ deadविशेषताएँ इस योजना के तहत छोटे उद्यमियों को कम ब्याज दर पर 50 हजार से 10 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना पर 20 हजार करोड़ रुपये लगाएग। साथ ही इसके लिए 3000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी रखी गई है। मुद्रा बैंक छोटे फाइनेंस संस्थानों (माइक्रो फाइनेंस इंस्टिट्यूशन) को री-फाइनेंस करेगा ताकि वे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमियों को कर्ज दे सकें। मुद्रा बैंक के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति के उद्यमियों को प्राथमिकता पर कर्ज दिए जाएंगे। इसकी पहुंच का दायरा बढ़ाने के लिए डाक विभाग के विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। मुद्रा बैंक देश भर के 5.77 करोड़ छोटी व्यापार इकाइयों की मदद करेगा। इन्हें अभी बैंक से कर्ज लेने में बहुत मुश्किल होती है। इस व्यवस्था के तहत तीन तरह के कर्ज दिए जाएंगे : शिशु, किशोर और तरुण। व्यापार शुरू करने वाले को 'शिशु' श्रेणी का ऋण दिया जाएगा। 'किशोर' श्रेणी के तहत 50 हजार से 5 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। वहीं 'तरुण' श्रेणी के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। श्रेणियाँ इस योजना के तहत ऋण राशि हेतु तीन श्रेणियाँ बनाई गयी है। 1. शिशु (50,000) 2. किशोर (5,00000) 3. तरुण (10,00000) इन्हें भी देखें खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग स्मॉल व्यावसाय https://web.archive.org/web/20230311174946/https://sharepricetargets.com/side-business-ideas-in-hindi/ 11 मार्च 2023 कुटीर उद्योग श्रेणी:भारतीय बैंक